फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh Housing Board Provide Quick Online Payment App to submit Rent

चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड के मकानों का किराया भरना हुआ अब और भी आसान, यहां देखिए विकल्प

Thu, 20 Aug 2020 10:56 AM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Thu, 20 Aug 2020 10:56 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh Housing Board Provide Quick Online Payment App to submit Rent
प्रतीकात्मक तस्वीर
चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड के मकानों का किराया और अन्य तरह का भुगतान करना अब और भी आसान हो गया है। चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड ने अपनी वेबसाइट पर अब ‘क्विक ऑनलाइन पेमेंट’ का विकल्प दे दिया है, जिससे महज कुछ ही मिनटों में लोग ऑनलाइन भुगतान कर सकेंगे। इससे पहले ऑनलाइन भुगतान के लिए पंजीकरण के साथ लंबी प्रक्रिया को पूरा करना पड़ता था, जिसमें काफी समय लगता था।
विज्ञापन


सीएचबी पिछले कुछ समय में ही शहरवासियों को सभी तरह के भुगतान करने के लिए ऑनलाइन का विकल्प दे चुका है। इसके अलावा लगभग सभी सुविधाओं को ऑनलाइन कर चुका है। हाउसिंग बोर्ड ने सेक्टर-9 स्थित भवन में एक हेल्प डेस्क की भी शुरुआत की है, जहां से लोग ऑनलाइन भुगतान व मकान का किराया भरने के लिए सीएचबी की वेबसाइट से चालान को डाउनलोड करवा सकेंगे।
विज्ञापन


बोर्ड के पास इससे जुड़ी कई तरह की शिकायतें आईं थीं, जिसके बाद इस व्यवस्था को शुरू किया गया है। वहीं, चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड ने लोगों से आग्रह किया है कि वह सभी तरह की राशि का भुगतान ऑनलाइन ही करें। बोर्ड ऑनलाइन पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए हर महीने एक लकी ड्रॉ का भी आयोजन करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएचबी हर महीने ऑनलाइन पेमेंट करने वाले लोगों में से कंप्यूटराइज्ड ड्रा के जरिए 10 लोगों का चयन करता है, जिन्हें 1000-1000 रुपये इनाम के तौर पर दिए जाते हैं। पिछले कई महीनों से यह ड्रा चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड परिसर में आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed