{"_id":"5b52ba804f1c1bb8538b46bf","slug":"chandigarh-housing-board-492-flats-scheme-in-september-2018","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए हाउसिंग प्रोजेक्ट का इंतजार कर रहे लोग ध्यान दें, 492 फ्लैट्स बनेंगे...तो तैयारी कर लें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए हाउसिंग प्रोजेक्ट का इंतजार कर रहे लोग ध्यान दें, 492 फ्लैट्स बनेंगे...तो तैयारी कर लें
राजेश ढल्ल, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 21 Jul 2018 10:16 AM IST
विज्ञापन
buy flat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ में नए हाउसिंग प्रोजेक्ट का इंतजार कर रहे लोगों के लिए एक खबर है। सितंबर के पहले सप्ताह में चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड (सीएचबी) सेक्टर-53 में नई स्कीम लांच करने वाला है। 492 फ्लैट्स का निर्माण किया जाएगा। सीएचबी की इस हाउसिंग स्कीम पर प्रशासन के वास्तुकार विभाग और पर्यावरण विभाग ने मंजूरी दे दी है। करीब 9 एकड़ (8.98) जमीन पर ईडब्ल्यूएस, वन, टू और थ्री बीएचके फ्लैट्स का निर्माण किया जाएगा। सीएचबी के अनुसार थ्री बीएचके 192, टू बीएचके 100, वन बीएचके 120 और 80 ईडब्ल्यूएस फ्लैट्स का निर्माण इस नई स्कीम में शामिल है। सेक्टर-51 की 200 टू बीएचके के फ्लैट्स की स्कीम के बाद यह स्कीम आई है। सेक्टर-51 में फ्लैट्स का निर्माण कार्य 4 माह पहले शुरू हुआ है। यह स्कीम 2016 के अप्रैल में लांच हुई थी।
अलग अलग कैटगरी के फ्लैट्स की कीमत तय करने पर मंथन चल रहा है। सीएचबी के अनुसार वन बीएचके फ्लैट की कीमत 30 लाख, टू बीएचके फ्लैट की कीमत 68 लाख और थ्री बीएचके फ्लैट की कीमत 85 लाख तय हो सकती है। इन फ्लैट्स के निर्माण पर 200 करोड़ से ज्यादा का खर्चा आएगा। हाउसिंग बोर्ड के अनुसार दो से ढाई साल के भीतर इसका निर्माण कार्य पूरा कर दिया जाएगा। इस समय प्रशासन के वित्त सचिव के पास ही हाउसिंग बोर्ड के चेयरमैन का चार्ज है। वित्त सचिव अजय सिन्हा का कहना है कि सितंबर माह के पहले सप्ताह स्कीम लांच हो जाएगी। नई स्कीम के तहत सेक्टर-53 में 492 फ्लैट्स का निर्माण किया जाएगा।
ग्राउंड फ्लोर पर ही पार्किंग, लिफ्ट भी होगी
इस प्रोजेक्ट में ग्राउंड फ्लोर पर ही पार्किंग की व्यवस्था है। सभी के लिए पार्किंग के अलावा लिफ्ट की भी अलग से व्यवस्था होगी। सीएचबी को इस नई स्कीम से काफी अच्छा रिस्पांस मिलने की उम्मीद है। इस स्कीम के ब्रोशर किस-किस बैंक में मिलेंगे सीएचबी यह तय करने में लगा है।
विज्ञापन
सेक्टर-54 में 1500 फ्लैट्स का निर्माण करने की योजना
सेक्टर-53 के बाद हाउसिंग बोर्ड की सेक्टर-54 में अलग-अलग कैटगरी के 1500 फ्लैट्स का निर्माण करने की भी योजना है। इसके लिए कुल 31.80 एकड़ जमीन है। हाउसिंग बोर्ड के अनुसार अभी इस जमीन पर कब्जा सीएचबी को मिलना है क्योंकि यहां पर अतिक्रमण है।