फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh Housing Board 492 Flats Scheme from November 2018

चंडीगढ़ में 15 नवंबर को लांच होगी 492 फ्लैट्स की स्कीम, 9 एकड़ में बनेंगे, तो हो जाओ तैयार

Thu, 11 Oct 2018 01:29 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 11 Oct 2018 01:29 PM IST
विज्ञापन
Chandigarh Housing Board 492 Flats Scheme from November 2018
flat
दिवाली के बाद चंडीगढ़ में नई हाउसिंग स्कीम लांच होने जा रही है। इसके तहत करीब 9 एकड़ की जमीन में सेक्टर-53 में 492 फ्लैट्स बनाए जाएंगे। सीएचबी की इस हाउसिंग स्कीम पर प्रशासन के वास्तुकार विभाग और पर्यावरण विभाग से पहले ही मंजूरी मिल चुकी है। प्रशासन और हाउसिंग बोर्ड के अधिकारियों ने बुधवार को निर्णय लिया है कि 15 नवंबर को इस हाउसिंग स्कीम को लांच किया जाएगा।
विज्ञापन


करीब 9 एकड़ जमीन पर ईडब्ल्यूएस, वन, टू और थ्री बीएचके फ्लैट्स का निर्माण किया जाएगा। सीएचबी के अनुसार थ्री बीएचके 192, टू बीएचके 100, वन बीएचके 120 और 80 ईडब्ल्यूएस फ्लैट्स का निर्माण इस नई स्कीम में शामिल है। सेक्टर-51 की 200 बीएचके के फ्लैट्स की स्कीम के बाद यह स्कीम आई है। सेक्टर-51 में फ्लैट्स का निर्माण कार्य 8 माह पहले ही शुरू हुआ है। यह स्कीम साल 2016 के अप्रैल माह में लांच हुई थी।
विज्ञापन


इसके बाद सेक्टर-53 की अब यह नई स्कीम आई है, जबकि अलग-अलग कैटेगरी के फ्लैट्स की कीमत तय करने पर मंथन चल रहा है। सीएचबी के अनुसार वन बीएचके फ्लैट की कीमत 30 लाख, टू बीएचके फ्लैट की कीमत 68 लाख और थ्री बीएचके फ्लैट की कीमत 85 लाख तय हो सकती है। कुल 492 फ्लैट्स के निर्माण पर 200 करोड़ से ज्यादा का खर्चा आएगा। हाउसिंग बोर्ड के अनुसार छह मंजिला फ्लैट्स का दो से ढाई साल के भीतर निर्माण कार्य पूरा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस प्रोजेक्ट में ग्राउंड फ्लोर पर पार्किंग की व्यवस्था है। पार्किंग के अलावा लिफ्ट की भी व्यवस्था होगी। सीएचबी को इस स्कीम से काफी अच्छा रिस्पांस मिलने की उम्मीद है। इस स्कीम के ब्रोशर किस-किस बैंक में मिलेंगे, सीएचबी यह तय करने में लग गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed