{"_id":"5bbf02e5867a5528650509df","slug":"chandigarh-housing-board-492-flats-scheme-from-november-2018","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में 15 नवंबर को लांच होगी 492 फ्लैट्स की स्कीम, 9 एकड़ में बनेंगे, तो हो जाओ तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ में 15 नवंबर को लांच होगी 492 फ्लैट्स की स्कीम, 9 एकड़ में बनेंगे, तो हो जाओ तैयार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 11 Oct 2018 01:29 PM IST
विज्ञापन
flat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिवाली के बाद चंडीगढ़ में नई हाउसिंग स्कीम लांच होने जा रही है। इसके तहत करीब 9 एकड़ की जमीन में सेक्टर-53 में 492 फ्लैट्स बनाए जाएंगे। सीएचबी की इस हाउसिंग स्कीम पर प्रशासन के वास्तुकार विभाग और पर्यावरण विभाग से पहले ही मंजूरी मिल चुकी है। प्रशासन और हाउसिंग बोर्ड के अधिकारियों ने बुधवार को निर्णय लिया है कि 15 नवंबर को इस हाउसिंग स्कीम को लांच किया जाएगा।
करीब 9 एकड़ जमीन पर ईडब्ल्यूएस, वन, टू और थ्री बीएचके फ्लैट्स का निर्माण किया जाएगा। सीएचबी के अनुसार थ्री बीएचके 192, टू बीएचके 100, वन बीएचके 120 और 80 ईडब्ल्यूएस फ्लैट्स का निर्माण इस नई स्कीम में शामिल है। सेक्टर-51 की 200 बीएचके के फ्लैट्स की स्कीम के बाद यह स्कीम आई है। सेक्टर-51 में फ्लैट्स का निर्माण कार्य 8 माह पहले ही शुरू हुआ है। यह स्कीम साल 2016 के अप्रैल माह में लांच हुई थी।
इसके बाद सेक्टर-53 की अब यह नई स्कीम आई है, जबकि अलग-अलग कैटेगरी के फ्लैट्स की कीमत तय करने पर मंथन चल रहा है। सीएचबी के अनुसार वन बीएचके फ्लैट की कीमत 30 लाख, टू बीएचके फ्लैट की कीमत 68 लाख और थ्री बीएचके फ्लैट की कीमत 85 लाख तय हो सकती है। कुल 492 फ्लैट्स के निर्माण पर 200 करोड़ से ज्यादा का खर्चा आएगा। हाउसिंग बोर्ड के अनुसार छह मंजिला फ्लैट्स का दो से ढाई साल के भीतर निर्माण कार्य पूरा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
इस प्रोजेक्ट में ग्राउंड फ्लोर पर पार्किंग की व्यवस्था है। पार्किंग के अलावा लिफ्ट की भी व्यवस्था होगी। सीएचबी को इस स्कीम से काफी अच्छा रिस्पांस मिलने की उम्मीद है। इस स्कीम के ब्रोशर किस-किस बैंक में मिलेंगे, सीएचबी यह तय करने में लग गया है।