फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh holiday list 2015

देख लीजिए, चंडीगढ़ में अगले साल की छुट्टियां

Thu, 18 Dec 2014 01:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 18 Dec 2014 01:26 AM IST
विज्ञापन
chandigarh holiday list 2015

नया साल शुरू होने में कुछ ही दिन बाकी हैं। हैप्पी वाले न्यू ईयर 2015 में छुट्टियों की मौज रहेगी। इसका कारण बस इतना-सा है कि कई त्योहारों की छुट्टी वीकेंड के आसपास होगी।

विज्ञापन


इस कारण आप को परिवार के साथ छुट्टियां सेलिब्रेट करने का ज्यादा वक्त मिलेगा। चंडीगढ़ प्रशासन ने 2015 कैलेंडर ईयर की छुट्टियों का शेड्यूल भी घोषित कर दिया है।
विज्ञापन


चंडीगढ़ प्रशासन पब्लिक हॉलीडे, रिस्ट्रेक्टेड हॉलीडे सहित कुल 49 छुट्टियां घोषित की हैं। रिस्ट्रेक्टेड 16 छुट्टियों की लिस्ट में से कर्मचारी दो छुट्टी मर्जी से ले सकेंगे। चंडीगढ़ प्रशासन के दफ्तरों में शनिवार और रविवार को अवकाश रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


छुट्टियों के शेड्यूल के अनुसार, कई मौकों पर एक छुट्टी लेकर तीन से चार दिन तक घूमने का प्लान बनाया जा सकेगा। ऐसा पहला मौका जनवरी में ही मिलेगा। गणतंत्र दिवस सोमवार को है। ऐसे में शनिवार, रविवार सहित कर्मचारियों को तीन छुट्टियां एक साथ मिलेंगी। छह मार्च शुक्रवार को होली की छुट्टी होगी। सात और आठ को शनिवार और रविवार की छुट्टी रहेगी। इस अवसर पर भी परिवार के साथ ज्यादा वक्त बिता सकेंगे।

अप्रैल में दो तारीख वीरवार को महावीर जयंती, तीन अप्रैल गुड फ्राइडे के साथ चार को शनिवार और पांच अप्रैल को रविवार है। इस तरह मिलाकर कुल चार छुट्टियां मिलेंगी।

वहीं, 14 अप्रैल मंगलवार को डॉ. अंबेडकर जयंती की छुट्टी होगी। इससे पहले 13 अप्रैल की छुट्टी लेकर कर्मचारी 11 से 14 अप्रैल तक परिवार के साथ घूमने का प्रोग्राम बना सकते हैं।

दो अक्तूबर शुक्रवार को गांधी जयंती है। तीन और चार अक्तूबर को शनिवार और रविवार हैं। इन्हें मिलाकर तीन छुट्टियां मिलेंगी। दशहरा 22 अक्तूबर वीरवार का रहेगा। 23 अक्तूबर की छुट्टी लेकर 24 और 25 को शनिवार और रविवार की छुट्टी रहेगी।


11 नवंबर बुधवार को दीवाली, 12 को गोवर्धन पूजा, 13 नवंबर शुक्रवार को भाई दूज के बाद 14 और 15 को शनिवार, रविवार की छुट्टी मिलेगी। 25 दिसंबर शुक्रवार के साथ 26 और 27 दिसंबर को शनिवार और रविवार की छुट्टी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed