{"_id":"7415b1b15d82e736021ed12e39ae031e","slug":"chandigarh-heritage-furniture-lady-robbery-surrender-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेरिटेज फर्नीचर चोरी, मास्टमाइंड महिलाओं का सरेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेरिटेज फर्नीचर चोरी, मास्टमाइंड महिलाओं का सरेंडर
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 05 Feb 2016 09:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ के आर्ट कॉलेज में रखे करोड़ों रुपये के हेरिटेज फर्नीचर चोरी मामले में मास्टर माइंड दोनों महिलाओं ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। कोर्ट ने दोनों आरोपी महिलाओं स्वीटी और शकीला को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
वहीं कोर्ट ने पुलिस को भी छह फरवरी को अपना पक्ष रखने का नोटिस जारी किया है। छह फरवरी को पुलिस दोनों महिलाओं का रिमांड हासिल करने का प्रयास करेगी। क्योंकि मामले में अभी 5 हेरिटेज फर्नीचर बरामद करने हैं।
विज्ञापन
वहीं पहेली बने पुराने मामलों को भी पुलिस सुलझाना चाहती है। इस मामले में सेक्टर-3 थाना पुलिस का कहना है कि कोर्ट से प्राप्त नोटिस के आधार पर छह फरवरी को वह आरोपियों का रिमांड हासिल करने के लिए अपना पक्ष पेश करेंगे। ताकि, पिछले मामलों और पूरी रिकवरी के बारे में जानकारी मिल सके।
विज्ञापन
गौरतलब है कि पुलिस मामले में सेक्टर-25 निवासी अनिल, राजेश और कांसल निवासी फकीर चंद को गिरफ्तार कर चुकी है। इनसे कुल दस कुर्सियां बरामद हुई थीं।
फिलहाल तीनों आरोपी चार दिन के पुलिस रिमांड पर हैं। बता दें कि आर्ट कॉलेज से कुछ दिन पहले ही 15 हेरिटेज कुर्सियां और एक टेबल चोरी हुआ था।