फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh heavy rain, roads block due to water logging

थोड़ी देर की बारिश से 'स्मार्ट सिटी' की तबीयत बिगड़ी, सड़कों पर जाम ही जाम

Tue, 20 Jun 2017 09:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 20 Jun 2017 09:18 AM IST
विज्ञापन
chandigarh heavy rain, roads block due to water logging
Chandigarh Traffic Jam
चंडीगढ़ में सोमवार को हुई बारिश ने निगम की सफाई व्यवस्था की पोल खुल गई। निगम का दावा है कि शहर की रोड गलियों की सफाई पर सवा करोड़ से ज्यादा का खर्च किया जा रहा है। बारिश के दौरान शहर में जगह-जगह जलभराव होने से यातायात पर असर पड़ा। सेक्टर-34 से 43 वाली सड़क पर दो घंटे तक जाम लगा रहा।  कई लोगों की कारें भी रुक गईं।  
विज्ञापन


इन जगहों पर जलभराव
पलसौरा और बापूधाम कालोनी में घरों के अंदर भी घुसा पानी, पीजीआई से लेकर सेक्टर-16 के चौक तक, सेक्टर-17 बस स्टैंड चौक, सेक्टर-34 का पिकाडली चौक, सेक्टर-37 में भाजपा कार्यालय के पास कई जगह पानी जमा हो गया। सेक्टर-26 की मंडी में जगह- जगह कीचड़ हो गया है। धनास, सेक्टर-15,37 और 38 के पार्क में भी पानी भर गया है। 
विज्ञापन


36 में से 18 हजार गलियों की सफाई का दावा 
नगर निगम के जनस्वास्थ्य विभाग का दावा है कि शहर में 36 हजार रोड- गलियां है जिनमें से 18 हजार की सफाई हो चुकी है। जबकि पूरी रोड गलियों की सफाई करने की समय सीमा 30 जून तय की गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

दो घंटे की बारिश में 3 डिग्री गिरा तापमान

chandigarh heavy rain, roads block due to water logging
Chandigarh rain
उमस और गर्मी से जूझ रहे लोगों को सोमवार सुबह करीब दस बजे घिर आए घने बादलों और ठंडी हवाओं से राहत मिल गई। इसके बाद पूरे ट्राइसिटी में जमकर बारिश हुई। करीब दो घंटे में 43.5 एमएम बारिश हुई। बारिश से जगह-जगह जलभराव हो गया। इससे तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई।

अधिकतम तापमान में तीन डिग्री की गिरावट आई। सोमवार को अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री कम था। हालांकि रात का तापमान नार्मल से चार गुना ज्यादा रिकार्ड किया गया। रविवार रात का तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो इस महीने में दूसरी बार सबसे अधिक था। मौसम विभाग की ओर से दावा किया गया है कि ये बारिश वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से हुई है। प्री मानसून में अभी दो दिन का वक्त लग सकता है।

मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि 20 व 21 जून को भी बारिश के आसार बन रहे हैं। इससे अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री के बीच और न्यूनतम तापमान 23 से 24 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। 

बारिश  वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से हुई है। प्री मानसून में थोड़ा विलंब है। योग दिवस पर भी बारिश की संभावना बन रही है।
सुरेंद्र पाल, डायरेक्टर मौसम विभाग चंडीगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed