फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh, Health, Registration PGI OPD, two hours from tomorrow

21 फरवरी से पीजीआई ओपीडी में दो घण्टे होगा पंजीकरण

Sat, 19 Feb 2022 10:08 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 19 Feb 2022 10:08 PM IST
विज्ञापन
Chandigarh, Health, Registration PGI OPD, two hours from tomorrow
चंडीगढ़। ओपीडी में मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए पीजीआई प्रशासन ने पंजीकरण की समय सीमा एक घंटे से बढ़ाकर 2 घंटे करने का निर्णय लिया है। पीजीआई प्रशासन के अनुसार सोमवार से नई व्यवस्था लागू होगी। इसके अंतर्गत फिजिकल ओपीडी के लिए सुबह 8 से 10 बजे तक पंजीकरण किया जाएगा। वहीं, टेलीकंसल्टेशन के लिए सुबह 10.30 से 11.30 बजे तक पंजीकरण होगा।
विज्ञापन

पीजीआई के प्रभारी निदेशक प्रोफेसर सुरजीत सिंह ने बताया कि फिजिकल ओपीडी के पंजीकरण के लिए एक घंटे की समय अवधि में मरीजों की संख्या 6000 से अधिक हो गई है, जिसे ध्यान में रखते हुए समय सीमा बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने मरीजों व उनके परिजनों से अपील की है कि वे संक्रमण से बचाव के मानकों का पालन करते हुए फिजिकल ओपीडी में आएं, ताकि गैर कोविड-मरीजों के इलाज की व्यवस्था जारी रखी जा सके। उन्होंने ज्यादा जरूरी न होने पर परामर्श के लिए फिजिकल ओपीडी में आने की बजाय टेली कंसल्टेशन का उपयोग करने की सलाह दी है। वहीं, पीजीआई ओपीडी के प्रभारी डॉ. नवीन पांडे ने बताया कि संक्रमण को ध्यान में रखते हुए अन्य गंभीर बीमारियों से ग्रस्त मरीजों के लिए टेली कंसल्टेशन की सुविधा अभी बहाल रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed