फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh has becoming Hub of Food Startups

सिटी ब्यूटीफुल को नई पहचान: फूड स्टार्टअप का हब बन रहा चंडीगढ़, देश भर में हो रहे स्थानीय ब्रांड के चर्चे

Tue, 20 Jul 2021 09:56 AM IST
निवेदिता वर्मा आशीष वर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़
आशीष वर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 20 Jul 2021 09:56 AM IST
सार

पिछले कुछ सालों में चंडीगढ़ में 250 से ज्यादा फूड स्टार्टअप खुले हैं। इन बहुत से ऐसे स्टार्टअप हैं, जो काफी अच्छा काम कर रहे हैं।   
 

विज्ञापन
Chandigarh has becoming Hub of Food Startups
चंडीगढ़ में फूड स्टार्ट अप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुनियोजित शहर के नाम से पूरे देश में मशहूर चंडीगढ़ की पहचान अब फूड स्टार्टअप के तौर पर हो रही है। कई स्थानीय ब्रांड चंडीगढ़ में खुले और अपने स्वाद व सेवाओं के बल पर देश के कई हिस्सों में छा गए। कई ऐसे भी स्टार्टअप हैं, जो बड़े ब्रांड की तरह दूसरे शहरों में आउटलेट तो नहीं खोल पाए, लेकिन लोगों के स्वाद में जरूर बस गए।

विज्ञापन


फूड स्टार्टअप की बढ़ती लोकप्रियता की बदौलत देश के नामी-गिरामी फूड चैन भी चंडीगढ़ में खुल रही है। बहुत से राष्ट्रीय ब्रांड के रेस्टोरेंट भी चंडीगढ़ में अपना आउटलेट स्थापित कर चुके हैं। विशेषज्ञ तो यहां तक कहते हैं कि उत्तर भारत में दिल्ली के बाद सबसे ज्यादा रेस्टोरेंट चंडीगढ़ में है।
विज्ञापन



चंडीगढ़ की फूड ब्लॉगर आशना गुगलानी का कहना है कि शहर में कई सारे ऐसे फूड आउटलेट खुल चुके हैं, जो देर रात भी लोगों के घरों में खाना पहुंचाते हैं जबकि शहर में पहले ऐसा नहीं होता था। एजुकेशन हब होने की वजह से आसपास के प्रदेशों से भी काफी संख्या में विद्यार्थी भी आते हैं, जो पारंपरिक खाने की बजाय कुछ नया प्रयोग करते हैं। इन सारी वजहों से चंडीगढ़ में फूड स्टार्टअप खुलते जा रहे हैं। शहर के एक अन्य फूड ब्लॉगर राहुल मिगलानी का कहना है कि पिछले कुछ सालों में चंडीगढ़ में 250 से ज्यादा फूड स्टार्टअप खुले हैं। इन बहुत से ऐसे स्टार्टअप हैं, जो काफी अच्छा काम कर रहे हैं। राहुल का कहना है कि चंडीगढ़ में कभी एक ट्रेंड सेट नहीं रहा। इस वजह से मार्केट में काफी सारे विकल्प और वैरायटी हैं। यहां के लोग भी खाने-पीने में नया प्रयोग करने के शौकीन हैं। इस वजह से मार्केट बढ़ रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

ये फूड ब्रांड चंडीगढ़ से अलावा अन्य शहर में भी जमा रहे धाक 

अंकल जैक  

साल 2016 में सेक्टर- 8 में इस फूड ब्रांड की स्थापना हुई। इसे अमेरिकन रेस्टोरेंट भी कहते हैं। विशेष तरह के केक, आइसक्रीम व फ्राइड स्नैक्स की ढेर सारी वैरायटी हैं। इसकी दिल्ली व पंजाब के कई शहरों में भी ब्रांच है। 

सुपर डू नट्स 
यह भी चंडीगढ़ का ब्रांड है और इसकी भी ब्रांचेस दिल्ली, पंजाब और हरियाणा के कई शहरों में खुल चुकी हैं। साल 2012 में स्थापित ब्रांड में अमेरिकन बेकरी, शेक, फ्राइड स्नैक्स और डोनट की काफी वैराइटियां हैं। 

गेट डेजरटेड
यह भी चंडीगढ़ का ब्रांड और सेक्टर- 8 में इसकी शुरुआत हुई थी। अब इसकी ब्रांच हरियाणा और पंजाब में खुल चुकी है। गेट डेजरटेड का दावा है कि भारत में पहली बार उसने लिक्विड नाइट्रोजेन डेजर्ट पार्लर खोला। कहा जाता है कि यहां मिलने वाली आइसक्रीम और कहीं नहीं मिलेगी।

फूड हब के तौर पर उभर रहा चंडीगढ़
चंडीगढ़ धीरे-धीरे फूड हब के तौर पर उभर रहा है। पिछले कुछ सालों में इस शहर में पैन एशिया (चाइनीज, जैपनीज, थाई, कोरियन, वियतनेमीज) के आउटलेट काफी तेजी से खुले हैं। फूड स्टार्टअप भी काफी अच्छे चल रहे हैं। यहां के लोग खाने के शौकीन है, इसलिए स्टार्टअप और रेस्टोरेंट खुल रहे हैं। -राहुल मिगलानी, फूड ब्लॉगर, चंडीगढ़

शहर के लोग खाने-पीने के शौकीन 
इस शहर के लोग खाने-पीने के शौकीन हैं। खाने में उन्हें नया प्रयोग अच्छा लगता है। उसे चाव से खाते हैं। इसलिए यहां पर नए-नए फूड स्टार्टअप खुल रहे हैं। कई सारे सफल भी हुए हैं। यहां पर यंग क्राउड ज्यादा आता है। उन्हें रेस्टोरेंट में बैठना व खाना अच्छा लगता है। इसी को देखते हुए यहां पर कई सारे नेशनल व इंटरनेशनल फूड चेन के आउटलेट व रेस्टोरेंट भी खुले हैं। -आशना गुगलानी, फूड ब्लॉगर चंडीगढ़

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed