फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh got more than Rs 6513 crore in the budget 2024

Budget 2024: चंडीगढ़ को मिली 6513.62 करोड़ रुपये की सौगात, शिक्षा और उर्जा क्षेत्र को मिली सर्वाधिक राशि

Thu, 01 Feb 2024 06:55 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 01 Feb 2024 06:55 PM IST
सार

केंद्रीय बजट में चंडीगढ़ को 6513.62 करोड़ रुपये की सौगात मिली है। पिछले साल के मुकाबले 7.01 फीसदी अधिक राशि का आवंटन किया गया है। हालांकि चंडीगढ़ प्रशासन ने 10 फीसदी अधिक बजट की मांग की थी। इस वर्ष भी शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना पर सरकार का फोकस रहेगा।

विज्ञापन
Chandigarh got more than Rs 6513 crore in the budget 2024
लोकसभा में बजट भाषण के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (वीडियो ग्रैब) - फोटो : Youtube @Sansadtv

विस्तार

केंद्र सरकार के अंतरिम बजट में इस बार सिटी ब्यूटीफुल को 6513.62 करोड़ रुपये की सौगात मिली है। पिछले वर्ष के मुकाबले में इस बार शहर की झोली में 426.52 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई है। इससे शहर की विभिन्न परियोजनाओं और विकास कार्यों को पंख लगेंगे। इस बार के अंतरिम बजट में शिक्षा और उर्जा क्षेत्र को सर्वाधिक 2125.68 करोड़ रुपये का बजट मिला है जबकि पुलिस कल्याण पर 823.21 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

विज्ञापन


हालांकि यूटी प्रशासन की ओर से इस बार सात हजार करोड़ रुपये की मांग रखी गई थी। मांग के अनुसार फंड तो नहीं मिला लेकिन पिछले वर्ष के मुकाबले बजट में बढ़ोतरी हुई है। पिछले वित्त वर्ष में शहर को मिले बजट पर गौर करें तो कुल 6087.10 करोड़ मिले थे। इसमें कुल राजस्व 5365.07 करोड़ जबकि कैपिटल 722.3 करोड़ रुपये शामिल था। हालांकि पिछले वर्ष के संशोधित बजट में यूटी के बजट का कुल आंकड़ा 6678.45 करोड़ रुपये तक पहुंच गया था। चुंकि यह सरकार का अंतरिम बजट है, इसलिए आगामी जुलाई 2024 में आने वाले सामान्य बजट में और वृद्धि की उम्मीद है।

विज्ञापन

10 प्रतिशत की थी मांग, मिला सात फीसदी अधिक बजट

शहर की कई परियोजनाओं को पूरा करने के मकसद से यूटी प्रशासन ने केंद्र सरकार से इस बार करीब 7000 करोड़ बजट की डिमांड रखी थी। प्रशासन ने बीते वर्ष के मुकाबले वित्तीय वर्ष के लिए करीब 10 प्रतिशत अधिक बजट की मांग की थी। प्रशासन की ओर से तैयार किए गए खाके में 2024-25 वित्त वर्ष में भी शिक्षा, स्वास्थ्य और इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर करने पर जोर रहेगा। वहीं, इस बार के अंतरिम बजट में शहर को 7.01 फीसदी अतिरिक्त बजट मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शहर को 2023 में मिले थे 6087 करोड़

यूटी प्रशासन ने वित्त वर्ष 2023-24 के बजट में 6806 करोड़ रुपये की मांग रखी थी लेकिन फरवरी में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आम बजट में 6087 करोड़ की राशि को मंजूरी दी। हालांकि बाद में दिसंबर 2023 में रिवाइज्ड बजट में चंडीगढ़ प्रशासन को कुल 6678.45 करोड़ की राशि मिली। वहीं, जनवरी 2024 में केंद्र ने शहर के बजट में 591.35 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी की। पिछली बार शहर के खाते में 9.71 प्रतिशत अतिरिक्त बजट आया था।

 बीते तीन वर्षों में शहर को मिला बजट (आंकड़े करोड़ में)

क्षेत्र 2022-23 2023-24 2024-25
सचिवालय 28.08 26.87 32.25
अन्य संस्थान 3464.71 3350.29 3765.00
ऊर्जा 853.53 871.25 1093.70
पुलिस 640.67 743.40 823.21
शिक्षा 882.74 1102.25 1031.98
ट्रांसपोर्ट 301.75 400.68 455.80
आवास एवं शहरी विकास 838.59 844.97 875.54

 

चंडीगढ़ का 2024-25 बजट आकलन 6513.62 करोड़ है, जोकि बीते वर्ष से 426.52 करोड़ रुपये अधिक है। इस बार के बजट में केंद्र सरकार की ओर से 7.01 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। 2023-24 का बजट एस्टिमेट 6087.10 करोड़ था। अतिरिक्त बजट मिलने से शहर के कई विकास कार्यों को गति मिलेगी। - डॉ. विजय नामदेवराव जड़े, वित्त सचिव, चंडीगढ़ प्रशासन।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed