{"_id":"7ef57507e661583e2837c9c6aca7f133","slug":"chandigarh-goa-international-film-festival-announced","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोवा में होगा फिल्म फेस्टिवल, घोषणा हुई ट्राइसिटी में ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोवा में होगा फिल्म फेस्टिवल, घोषणा हुई ट्राइसिटी में
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 13 Nov 2013 10:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब आपको गोवा में देश और विदेश की वे फिल्में देखने को मिलेंगी, जिन्हें न सिर्फ सराहा गया, बल्कि यह अपनी खास स्क्रिप्ट को लेकर चर्चा में रही। केंद्र सरकार के सहयोग से आयोजित किया जाने वाला यह फिल्म फेस्टिवल 20 नवंबर से होगा। इस फेस्टिवल में 180 विदेशी फिल्मों समेत कुल 325 फिल्में दिखाई जाएंगी।
इस फिल्म फेस्टिवल की घोषणा चंडीगढ़ केंद्रीय सदन में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में पत्र सूचना कार्यालय के निदेशक भूपिंदर कैंथोला ने की। गौरतलब है कि गोवा आने वाले देश के पर्यटकों में सबसे ज्यादा उत्तर भारत के होते हैं। कैंथोला ने कहा कि अबकी बार दो फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है।
चिल्ड्रन फिल्म फेस्टिवल हैदराबाद में होगा। इसकी शुरुआत 14 नवंबर से होगी। इसका आयोजन चिल्ड्रन फिल्म फेस्टिवल इंडिया द्वारा किया जाएगा। इसमें 74 देशों की 894 में से 200 फिल्में चुनी गई हैं।
विज्ञापन
इस फेस्टिवल के दौरान डेढ़ लाख बच्चों के आने की उम्मीद है। इस फेस्टिवल में 16 अवार्ड और चार कैटेगरी होंगी। इसमें दो सेक्शन हैं। एक सेक्शन कंपीटीटिव सेक्शन है और दूसरा नॉन कंपटीटिव। इसमें 85 अवार्ड विनिंग फिल्में दिखाई जाएंगी। चेक रिपब्लिक की यहां 15 फिल्में होंगी।
गोवा में होने वाले इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के दौरान एकेडमी अवार्ड विनिंग हालीवुड फिल्म एक्टर सुसन सैरेडन, इरानियन डायरेक्टर माजिद माजिदी, पोलैंड के फिल्म मेकर एजनिस्का हालैंड और इंडियन फिल्म एक्टर रेखा के साथ आशा भोसले मौजूद होंगी। उन्होंने कहा कि अब हर साल इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में भारतीय सिनेमा से जुड़ी किसी शख्सियत को उसके योगदान के लिए सेंटेनरी अवार्ड दिया जाएगा।
इस फेस्टिवल में नेलसन मंडेला और पोलैंड के राष्ट्रपति रह चुके लेच वालेसा के जीवन पर आधारित फिल्में दिखाई जाएंगी। इस फिल्म फेस्टिवल के दौरान जिरी मंजेल द्वारा निर्देशित हास्य फिल्म द डॉन जुआन्स से फिल्मोत्सव का उद्घाटन होगा। इसमें ऑस्कर पुरस्कार विजेता अमेरिकी अभिनेत्री सुसान सैरनडन मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगी। आयोजकों के मुताबिक, उद्घाटन समारोह में गायिका आशा भोसले, अभिनेत्री रेखा, अभिनेता-फिल्मकार कमल हसन और वरिष्ठ अभिनेता मनोज कुमार समेत कई फिल्मी हस्तियां भाग लेंगी।