फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh girl wrote down novel at age of 13

चंडीगढ़ की नन्ही उपन्यासकार, फ्रेंच सीखते-सीखते लिख डाली जूलियट मार्टन की रोमांचक कहानी

Sat, 23 Jan 2021 05:41 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 23 Jan 2021 05:41 PM IST
विज्ञापन
Chandigarh girl wrote down novel at age of 13
अपनी किताब के साथ आरुषि। - फोटो : अमर उजाला

चंडीगढ़ की 13 साल की छात्रा आरुषि ने लॉकडाउन का बेहतरीन इस्तेमाल किया और एक किताब लिख डाली। लॉकडाउन के दौरान वह ऑनलाइन फ्रेंच भाषा सीख रही थी। इसी दौरान उसके दिमाग में एक कहानी की रुपरेखा बनने लगी। आरुषि ने उसे शब्दों में ढाला और अपनी पहली किताब 'द मिस्टीरियस बुक' लिख डाली। 

विज्ञापन


आरुषि ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान वह ऑनलाइन फ्रेंच भाषा सीख रही थी। इसी दौरान उसके दिमाग में फ्रेंच लड़की जूलियट मार्टन की कहानी चलने लगी। आरुषि ने इस कहानी के पात्रों को शब्दों में ढालना शुरू किया। लगभग छह माह के बाद वह कहानी को किताब का रूप दे पाई। किताब का शीर्षक ‘द मिस्टीरियस बुक’ है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - चंडीगढ़ : छठी से बारहवीं की कक्षाओं का समय बदलेगा, एक फरवरी से दोपहर दो बजे तक होंगी क्लास 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरुषि ने बताया कि उनकी कहानी की मुख्य पात्र जूलियट मार्टन है। उनकी नायिका अधिवक्ता बनना चाहती है, लेकिन परिजन उसके विचार से खुश नहीं होते हैं। एक दिन वह पुस्तकालय में एक किताब पढ़ रही होती है तो अचानक उसका ध्यान किताब के बीच में से मुड़े हुए पेजों पर जाता है। किताब की कहानी और उसमें दिए गए चित्र आपस में मेल भी नहीं खाते हैं। 

इसके बाद वह उस किताब की कहानी के बारे में खोजबीन करने में जुट जाती है। जूलियट के किताब का रहस्य पता लगाने पर ही किताब आधारित है। आरुषि आठवीं कक्षा में पढ़ती हैं। किताब लिखने से पहले वह स्कूल प्रतियोगिताओं के लिए कविताएं भी लिखती रही हैं। आरुषि ने बताया कि उनके दोस्त किताब पढ़ने को लेकर काफी उत्साहित हैं। आरुषि के पिता राजेंद्र सिंह पेशे से पत्रकार और माता पुष्पा सिंह गृहिणी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed