फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh gets its first Malkhamb Centre, inaugurated at The British School

चंडीगढ़ को मिला पहला मलखंब सेंटर, द ब्रिटिश स्कूल में हुआ उद्घाटन

Thu, 24 Jun 2021 02:21 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 24 Jun 2021 02:21 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh gets its first Malkhamb Centre, inaugurated at The British School
शहर को मिला पहला खेलों इंडिया का मलखंब सेंटर।
चंडीगढ़। ओलंपिक डे पर चंडीगढ़ को पहला मलखंब सेंटर मिला है। मलखंब फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से चंडीगढ़ मलखंब एसोसिएशन का खेलो इंडिया का सेंटर सेेक्टर- 44 के द ब्रिटिश स्कूल में स्थापित किया गया है। बुधवार को इसका उद्घाटन ब्रिटिश स्कूल के डायरेक्टर रंजन सेठी ने किया। इस मौके पर चंडीगढ़ मलखंब एसोसिएशन के महासचिव राजिंदर शर्मा के साथ इस खेल से जुड़े खिलाड़ी भी वहां पर मौजूद रहे। ये वे खिलाड़ी हैं जो इंटर कॉलेज और इंटर यूनिवर्सिटी में मलखंब के टूर्नामेंट में हिस्सा लेते हैं।
विज्ञापन

देश के पुराने खेलों में से एक
सचिव राजिंदर शर्मा ने बताया कि मलखंब देश के पुराने खेलों में से एक है। भारत में यह खेल 24 राज्यों में खेला जाता है। वहीं 26 देशों ने इस खेल का अपना लिया है। चंडीगढ़ अभी इस खेल के करीब 20 खिलाड़ी हैं जो पंजाब यूनिवर्सिटी में अभ्यास करते थे, लेकिन अब यहां खेलो इंडिया का सेंटर मिलने से चंडीगढ़ से आने वाले समय में कई बच्चों को इस खेल से जोड़ा जाएगा। खासकर स्कूलों से ग्रास रूट से तैयार किया जाएगा। राजिंदर ने बताया कि महाराष्ट्र में मलखंब काफी लोकप्रिय है। अब चंडीगढ़ में भी इस खेल को लोकप्रियता हासिल हो जाएगी।
विज्ञापन

सेंटर मिलने से लोकप्रियता बढ़ेगी
मलखंब के नेशनल लेवल के खिलाड़ी करनदीप ने बताया कि चंडीगढ़ का पहला मलखंब सेंटर मिलने से अब इस खेल को अधिक लोकप्रियता हासिल होगी। शहर के बच्चे इस खेल को जानेंगे। इस सेंटर पर बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध कराया जाएगा। यहां पर नेशनल और इंटरनेशनल लेवल के खिलाड़ियों को तराशा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोचों की निगरानी में तैयार होंगे खिलाड़ी
मलखंब के इंटर कॉलेज और इंटर यूनिवर्सिटी में हिस्सा ले चुके खिलाड़ी कमल भट्ट ने बताया कि मलखंब फेडरेशन आफ इंडिया की ओर से चंडीगढ़ मलखंब एसोसिएशन को खेलो इंडिया का सेंटर मिलना एक बड़ी कामयाबी है। एसोसिएशन काफी लंबे अरसे से इसको हासिल करने में लगी थी, अब यहां पर प्रोफेशनल कोचों की निगरानी में खिलाड़ी तैयार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed