फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh Fruit Seller Dinanath in Finale of Colors Channel Reality Show Dance Deewane

फ्रूट की फड़ी लगाने वाला दीनानाथ बना 'डांस दीवाने' रियलिटी शो का फाइनलिस्ट, ऐसा रहा सफर

Tue, 11 Sep 2018 11:19 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 11 Sep 2018 11:19 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh Fruit Seller Dinanath in Finale of Colors Channel Reality Show Dance Deewane
फ्रूट सेलर दीनानाथ
अब चंडीगढ़ का नाम देश विदेश में रोशन होने वाला है। जी हां, कलर्स के डांस दीवाने चैनल में अपने ही चंडीगढ़ में फ्रूट बेचने वाला दीनानाथ फाइनलिस्ट बन चुके हैं। फाइनल की शूटिंग मंगलवार को होने वासी है। दीनानाथ चंडीगढ़ सेक्टर-26 में एक फलों की रेहड़ी लगाते थे और उनके डांस के शौक ने उनको मुंबई तक पहुंचा दिया। अब उनकी उम्मीदें फाइनल में लगी हैं। इसके लिए वह लगातार मेहनत कर रहे हैं। जब उनसे उनके डांस के शौक के बारे में बात की गई तो उन्होंने कई बातें साझा की।
विज्ञापन

 
नृत्य में आपकी रूचि कैसे पैदा हुई और आपने नृत्य कब शुरू किया?
गोविंदा और माइकल जैक्सन हमेशा मेरी प्रेरणा रहे हैं। मैंने होली प्रतियोगिताओं के माध्यम से नृत्य और प्रदर्शन शुरू किया और धीरे धीरे त्योहारों का हिस्सा बनना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


आप 26 चंडीगढ़ में एक फल विक्रेता हैं। तब से अब तक आप के जीवन में क्या परिवर्तन आए हैं?
मैं लंबे समय से काम कर रहा हूं पर नृत्य के लिए अपना जुनून को जिंदा रखा।  परिवार की जिम्मेदारी, बढ़ती महंगाई जैसी कई समस्याएं मेरे सामने थीं पर जुनून को हमेशा जिंदा रखा है। बदलाव की बात करें तो मुंबई में दो माह हो गए हैं और मुंबई की सड़कों पर चलने वाले मुझको पहचानने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आपने नृत्य कहां से सीखा ?
मैं नृत्य कक्षा शुल्क नहीं भर सकता था। इसलिए, मैं औपचारिक नृत्य प्रशिक्षण का चयन करने में सक्षम नहीं था। मैंने कुछ दोस्त बनाए जो नृत्य से जुड़े थे और साथ ही मुझे सिखाने के लिए तैयार थे। इसके उपरांत मैंने जिम्नास्टिक का प्रशिक्षण भी लिया।


आपके लिए यह जीत कितनी आवश्यक है? शो के बाद के क्या प्लान हैं?
नृत्य हमेशा मेरे जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है। मैं जीतता हूं, तो मैं अपने फलों के कारोबार में ही निवेश करने का सोच रहा हूं। कुछ विस्तार योजना भी बना रहा हूं। इन दिनों भी, मेरा छोटा भाई व्यवसाय का ख्याल रख रहा है।

शो के बाद आप क्या आप वापस चंडीगढ़ जाएंगे?
मैं वापस चंडीगढ़ में जाऊंगा। अपने दादा द्वारा शुरू किया फलों का व्यापार ही करूंगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed