फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh : Four BJP leaders got X category security

Chandigarh : भाजपा के चार नेताओं को मिली एक्स श्रेणी की सुरक्षा, 'हाथ' छोड़कर खिलाया था 'कमल'

Sun, 20 Nov 2022 03:44 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 20 Nov 2022 03:44 AM IST
सार

Chandigarh : केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) की रिपोर्ट के आधार पर फैसला लेते हुए इन नेताओं को एक्स श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की है। यह सुरक्षा हासिल करने वाले नेता हैं- पूर्व कैबिनेट मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू, गुरप्रीत सिंह कांगड़, जगदीप सिंह नकवी और पूर्व विधायक अमरजीत सिंह टिका।

विज्ञापन
Chandigarh : Four BJP leaders got X category security
demo pic... - फोटो : ANI

विस्तार

पंजाब में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले तीन पूर्व मंत्रियों और एक पूर्व विधायक की शनिवार को सुरक्षा बढ़ा दी गई है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) की रिपोर्ट के आधार पर फैसला लेते हुए इन नेताओं को एक्स श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की है। यह सुरक्षा हासिल करने वाले नेता हैं- पूर्व कैबिनेट मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू, गुरप्रीत सिंह कांगड़, जगदीप सिंह नकवी और पूर्व विधायक अमरजीत सिंह टिका।

विज्ञापन


गौरतलब है कि एक्स श्रेणी की सुरक्षा में केवल दो सुरक्षा गार्ड प्रदान किए जाते हैं। इनमें से एक पीएसओ (व्यक्तिगत सुरक्षा अधिकारी) होता है। इस श्रेणी की सुरक्षा में कोई कमांडो शामिल नहीं होता। देश में ज्यादातर लोगों को इसी श्रेणी की सुरक्षा मुहैया कराई गई है।
विज्ञापन


अक्तूबर के दौरान भी केंद्रीय गृह मंत्रालय ने आईबी की रिपोर्ट के आधार पर ही पंजाब के पांच भाजपा नेताओं को वाई श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की थी ये नेता पूर्व सांसद अमरीक सिंह अलीवाल, पूर्व विधायक हरजिंदर सिंह ठेकेदार, पूर्व विधायक हरचंद कौर, पूर्व विधायक प्रेम मित्तल और पूर्व संगठन महामंत्री कमलदीप सैनी हैं। वाई श्रेणी सुरक्षा कवच के तहत, कुल 11 सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाते हैं, जिनमें दो पीएसओ होते हैं। इस श्रेणी में भी कोई कमांडो तैनात नहीं किया जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलन के दौरान पंजाब में भाजपा नेताओं को सार्वजनिक स्थलों पर कई बार ग्रामीणों के गुस्से का शिकार होना पड़ा। भाजपा नेताओं को बढ़ते खतरे को देखते हुए जहां पंजाब पुलिस ने अपनी रिपोर्ट के आधार पर सुरक्षा घेरा बढ़ाया, वहीं केंद्रीय गृह मंत्रालय ने भी आईबी से मांगी रिपोर्ट के बाद इस साल फरवरी में पंजाब के भाजपा नेताओं की सुरक्षा बढ़ाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed