फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh fancy vehicle no auction CH 01 CV 0001 sold on rs 24.30 lakh

चंडीगढ़ियों में फैंसी नंबर का क्रेज: 24.30 लाख में बिका 0001, RLA ने नीलामी से कमाए 2.40 करोड़ रुपये

Mon, 15 Jul 2024 10:32 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 15 Jul 2024 10:32 PM IST
सार

चंडीगढ़ के लोगों में वाहन के लिए फैंसी नंबर खरीदने का क्रेज सिर चढ़ कर बोल रहा है। आरएलए ने सोमवार को फैंसी नंबरों की नीलामी की, जिसमें सीएच01 सीवी 0001 नंबर 23.40 लाख में बिका है।

विज्ञापन
Chandigarh fancy vehicle no auction CH 01 CV 0001 sold on rs 24.30 lakh
फैंसी नंबरों की नीलामी। सांकेतिक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ के लोग अपने वीआईपी स्टेट्स के लिए जाने जाते हैं। यही वजह है कि शहर के लोगों में अपने वाहनों के लिए फैंसी नंबर खरीदने का खासा क्रेज रहता है। ऐसा कई बार हुआ है कि वाहन मालिक वीआईपी नंबर के लिए वाहन की कीमत से कई ज्यादा रुपये खर्च करता है। फैंसी नंबर के लिए लोग वाहन की कीमत से भी कई गुणा ज्यादा रुपये खर्च करने से भी परहेज नहीं करते। ऐसा एक बार फिर हुआ है।  

विज्ञापन


सेक्टर-17 स्थित रजिस्टरिंग व लाइसेंसिंग अथॉरिटी (आरएलए) ने सोमवार को नई सीरीज सीएच01-सीवी के फैंसी नंबरों की ई-नीलामी की। इसमें 0001 नंबर के लिए सबसे बड़ी बोली 24.30 लाख रुपये के लिए लगी। इसके बाद 10.43 लाख रुपये में 0009 नंबर की बोली लगी है। इस नीलामी में विभाग कुल 601 फैंसी नंबरों को बेचने में सफल रहा है, जिससे विभाग को 2.40 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है। 
विज्ञापन


इस नीलामी में पुरानी सीरीज के नंबरों को भी रखा गया था, जिसमें सीएच01-सीयू, सीएच01-सीटी, सीएच01सीएस, सीएच01सीआर, सीएच01सीक्यू, सीएच01सीपी, सीएच01-सीएन, सीएच01-सीएम, सीएच01-सीएल, सीएच01-सीके, सीएच01-सीजे, सीएच01-सीजी, सीएच01-सीएफ, सीएच01-सीई, सीएच01-सीडी, सीएच01-सीसी, सीएच01-सीबी, सीएच01-सीए समेत अन्य सीरिज के नंबर भी शामिल किए गए थे, जिनमें से भी विभाग कुछ नंबरों की नीलामी करने में सफल रहा है। विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि फैंसी नंबरों की नई सीरीज के लिए उन्हें अच्छा रिस्पांस मिला है और अब जो नंबर रह गए हैं, उन्हें वह दोबारा नीलामी में रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएच01-सीवी सीरिज के नंबरों के लिए लगी इतनी बोली 


नंबर        -कीमत
0001 - 24.30 लाख
0009 - 1043000
0007 - 935000
0005 - 707000
0004 - 560000
0008 - 550000
0002 - 501000
0003 - 484000
0006 - 429000
0055 - 280000

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed