फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh Enterprenure Interview

पैरेंट्स के लिए वरदान है इस एंटरप्रेन्योर का सॉफ्टवेयर

Sat, 17 May 2014 01:33 PM IST
अरविंद बाजपेयी/अमर उजाला, चंडीगढ़
अरविंद बाजपेयी/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 17 May 2014 01:33 PM IST
विज्ञापन
Chandigarh Enterprenure Interview

आपका बच्चा स्कूल में क्या कर रहा है और उसकी गतविधियां क्या है, इसके लिए परेशान न हों। मोहाली के आईटी इंटरप्रेन्योर ने स्कूलों के लिए ऐसा सिस्टम तैयार कर दिया है, जिसकी मदद से आप घर बैठे नौनिहालों की जानकारी ले सकते हैं।

विज्ञापन


सिर्फ इतना नहीं, देर-सवेर होने पर स्कूल भी बच्चों की बसों की लोकेशन को आसानी से देख सकता है। यह आईटी इंटरप्रेन्योर हैं मोहाली की आईटी कंपनी ग्लोबल इंफोटेक के मालिक दलजीत सिंह खोखर।
विज्ञापन


उन्होंने स्कूल में पैरेंट्स टीचर मीटिंग का झंझट खत्म करने के लिए यह सिस्टम तैयार किया। उनकी कंपनी द्वारा डेवलप यह स्कूल मैनेजमेंट साफ्टवेयर अब तक पांच स्कूलो में लगाया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दलजीत सिंह खोखर ने कहा कि स्कूल मैनेजमेंट सिस्टम तैयार करने के लिए उनको काफी वक्त लगा। इस सिस्टम को तैयार करने के लिए एक क्लाइंट ने एसाइनमेंट दिया था। जो साफ्टवेयर तैयार किया उसके कई माड्यूल तैयार किए गए। इनमें रिपोर्टिंग, ट्रांसपोर्टेशन, हेल्थ कार्ड और अटेंडेंस के माड्यूल हैं।

इसके साथ स्कूल चाहे तो उसकी आवश्यकता पर पैरेंट्स को यह सुिवधा भी मिल सकेगी कि वह अपने बच्चोंकी गतिविधि को घर बैठे देख सकेंगे। स्कूल के ट्रांसपोर्टेशन के लिए बसों में जीपीएस की मदद से लोकेटर को लगाने के लिए भी साफ्टवेयर उनके पास है। इससे स्कूल अपनी बसों की लोकेशन को चेक कर सकते हैं।

खोखर ने मास्टर आफ कंप्यूटर एप्लीकेशन (एमसीए) किया है। उन्होंने बताया कि जब एमसीए पूरा करने के बाद वर्ष 2001 में आईटी कंपनी खोलने का विचार आया। पूंजी कम थी, एक लाख रुपये जुटाए और अपनी कंपनी खोल दी। एक वह और दूसरा उनका कर्मचारी, कंपनी में सिर्फ दो लोग होते थे।

उन्होंने कहा कि शुरूआत में रात-रात भर काम करना पड़ता था। आखिरकार मेहनत रंग लाई और नतीजा सामने है। अब उनके पास आठ कर्मचारी है। उन्होंने बताया कि उनको लोकल काम काफी है। इसीलिए वह पब्लिक फ्रेंडली साफ्टवेयर तैयार करता हूं। स्कूल मैनेजमेंट सिस्टम उसी का एक रूप है।


उन्होंने कहा कि स्कूल मैनेजमेंट सिस्टम को स्कूल की वेबसाइट के साथ जोड़ दिया जाता है जिससे कि पैरेंट्स लाग इन करके उसको देख सकता है। वह बच्चों के रिजल्ट, हेल्थ चेकअप, अटेंडेंस आदि की जानकारी ले सकता है। उन्होंने कहा कि इस सिस्टम की कीमत पचास हजार रुपये से लेकर तीन लाख रुपये तक है।

ग्लोबल इंफोटेक का काम
वेबसाइट डिजाइनिंग और कस्टमाइजेशन
आनलाइन प्रमोशन आफ वेबसाइट्स
सोशल मीडिया प्रमोशन
ई कामर्स पोर्टल डिजाइन, मैनेजमेंट
साफ्टवेयर डवलपमेंट
खास सोल्यूशन
स्कूल मैनेजमेंट (आनलाइन स्टूडेंट िरपोर्टिंग िसस्टम)
रियल इस्टेट फर्म ईआरपी
कंप्यूटराइज्ड वे ब्रिज सोल्यूशन
इंवेंटरी मैनेजमेंट सिस्टम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed