फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh, Employment fair in PU: Anurag Thakur gave appointment letters to 202 youth of Chandigarh

पीयू में रोजगार मेला : चंडीगढ़ के 202 युवाओं को अनुराग ठाकुर ने दिए नियुक्ति पत्र

Sun, 23 Oct 2022 01:37 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 23 Oct 2022 01:37 AM IST
विज्ञापन
chandigarh, Employment fair in PU: Anurag Thakur gave appointment letters to 202 youth of Chandigarh
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी में धनतेरस के मौके पर शनिवार को रोजगार मेला कार्यक्रम हुआ। इस अवसर पर मुख्यातिथि केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने चंडीगढ़ के 202 युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए। रोजगार मेले का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से किया और युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपने की प्रक्रिया की शुरुआत की।
विज्ञापन

पंजाब यूनिनर्सिटी के लॉ ऑडिटोरियम में हुए रोजगार मेले कार्यक्रम में युवाओं को सेंट्रल फोर्स, सब इंस्पेक्टर, कांस्टेबल, लोवर डिवीजन क्लर्क, स्टेनो, पर्सनल असिस्टेंट, इनकम टैक्स इंस्पेक्टर और मल्टी टास्किंग स्टाफ आदि पदों का नियुक्ति पत्र भेंट की गई। इस दौरान उनके साथ चंडीगढ़ भाजपा के अध्यक्ष अरुण सूद, मेयर सरबजीत कौर भी उपस्थित रही। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने संबोधन में धनतेरस के मौके पर देश के 75226 युवाओं को नौकरी का उपहार भेंट करने के लिए आभार जताया।
विज्ञापन

अनुराग ठाकुर बोले- खुद को समय के साथ नहीं बदला तो खत्म हो जाएंगे
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि कोरोना महामारी ने हमें यह सीख दी है टैक्नोलॉजी और बदलाव का समय है। अगर खुद को समय के साथ नहीं बदला तो खत्म हो जाएंगे। उन्होंने नियुक्ति पत्र भेंट करने के बाद युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि सरकारी नौकरी के साथ आए देश के प्रति दायित्व का निर्वहन करें। युवाओं का लक्ष्य सिर्फ नौकरी हासिल करना नहीं होना चाहिए। चाहे सरकारी क्षेत्र में हो या निजी हो या व्यापार में शामिल हो, नई चीजें सीखने और बदलाव के लिए तैयार रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed