{"_id":"5a606a074f1c1ba4268b5072","slug":"chandigarh-education-department-may-recruit-500-teachers","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीचर बनने का सपना देखते हैं तो तैयार हो जाइए, 500 पदों पर होगी भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीचर बनने का सपना देखते हैं तो तैयार हो जाइए, 500 पदों पर होगी भर्ती
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 18 Jan 2018 03:04 PM IST
विज्ञापन
Teacher chandigarh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आप भी सरकारी टीचर बनने का सपना देखते हैं तो अभी से तैयारी में जुट जाइए। बहुत जल्दी 500 पदों पर भर्ती होने जा रही है। चंडीगढ़ के शिक्षा विभाग की ओर से पांच सौ जेबीटी शिक्षकों की भर्ती हो सकती है। मानव संसाधन विकास मंत्रालय (एमएचआरडी) से मीटिंग के बाद शिक्षा विभाग ने भर्ती का प्रपोजल बना कर भेजा है। इसकी अनुमति फरवरी में आने वाले बजट में शिक्षा विभाग को मिल सकती है।
शिक्षा विभाग ने एमएचआरडी से टीचरों की कमी बताते हुए ये पद मंजूर करने को कहा है। इन पोस्ट के लिए पहले भी कहा गया है, लेकिन जेबीटी टीचर्स की भर्ती की अनुमति पिछले साल नहीं दी गई थी। शिक्षा विभाग की ओर से स्टूडेंट्स को क्वालिटी एजुकेशन देने के लिए 500 शिक्षकों की भर्ती का प्रपोजल बनाया गया है। शिक्षा विभाग ने एमएचआरडी के आलाधिकारियों से बैठक की है।
बैठक में शिक्षा विभाग ने एमएचआरडी को इस बात से अवगत कराया है कि शहर के 115 स्कूलों में चार से आठ शिक्षकों की कमी है इसलिए यह पोस्ट सेंक्शन की जाएं। एमएचआरडी ने यह प्रपोजल बनाकर भेजने को कहा है। शिक्षा विभाग ने यह प्रपोजल एक हफ्ते पहले भेज दिया है। गौरतलब है कि वर्ष 2017 में हरियाणा में रेगुलर पोस्ट पर 300 जेबीटी टीचर्स की भर्ती की गई थी।
विज्ञापन
इसमें शहर में गेस्ट टीचर्स के तौर पर पढ़ा रहे सभी 300 टीचर्स वापस चले गए। इसके बाद शिक्षा विभाग इन टीचर्स की भर्ती नहीं कर पाया है। भर्ती नहीं होने के कारण स्टूडेंट्स को क्वालिटी एजुकेशन नहीं मिल पाती है। इस कारण शिक्षा विभाग ने एमएचआरडी से यह पोस्ट मंजूर करने को कहा है। अधिकारियों की कई बार मीटिंग भी हो चुकी है।
शिक्षा विभाग ने एमएचआरडी से 500 जेबीटी टीचर्स की पोस्ट मांगी हैं। इसकी अनुमति मिलते ही शिक्षा विभाग की ओर से भर्ती की जाएगी।
- रूबिंदर जीत सिंह बराड़, डीएसई, चंडीगढ़ शिक्षा विभाग