{"_id":"6570adca409541108701bdb6","slug":"chandigarh-dsp-arrested-for-hushing-up-a-case-by-taking-seven-lakhs-2023-12-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: सात लाख लेकर केस रफा-दफा करने के आरोप में डीएसपी गिरफ्तार, ऐसे मिले सबूत; फिर हुई कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: सात लाख लेकर केस रफा-दफा करने के आरोप में डीएसपी गिरफ्तार, ऐसे मिले सबूत; फिर हुई कार्रवाई
Wed, 06 Dec 2023 10:52 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
Published by: अनुज कुमार
Updated Wed, 06 Dec 2023 10:52 PM IST
सार
एसपी रणधीर कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि फिरोजपुर सिटी के डीएसपी सुरेंद्र बंसल भ्रष्टाचार में लिप्त है। उसका एजेंट गुरमेज सिंह निवासी कोठी राय साहब लोगों से रिश्वत लेने का काम करता है।
विज्ञापन
डीएसपी सुरेंद्र बंसल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अपने ही विभाग के एक इंस्पेक्टर समेत दस पुलिस मुलाजिमों के तस्करों व गैंगस्टरों से संबंध होने का खुलासा करने के बाद चर्चा में आए डीएसपी सुरेंद्र बंसल को बुधवार को सात लाख रुपये के लेनदेन के एक पुराने मामले में गिरफ्तार कर लिया गया। उन पर पैसे लेकर केस रफा-दफा करने का आरोप है।
विज्ञापन
एसपी रणधीर कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि फिरोजपुर सिटी के डीएसपी सुरेंद्र बंसल भ्रष्टाचार में लिप्त है। उसका एजेंट गुरमेज सिंह निवासी कोठी राय साहब लोगों से रिश्वत लेने का काम करता है। इसी साल 10 मई को गुरमेज के खिलाफ थाना कैंट में धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ था। डीएसपी ने गुरमेज को गलत तरीके से बेगुनाह साबित कर केस रफा-दफा कर दिया था। डीएसपी की शह पर गुरमेज सभी गलत धंधे करता था।
विज्ञापन
गुरमेज ने डोलियां वाला मोहल्ला के रहने वाले टारजन से उसका मुकदमा रद्द करवाने की एवज में 15 हजार रुपये लिए थे। ये पैसे डीएसपी के लिए वसूले थे। गुरमेज ने टारजन का मामला दर्ज नहीं करवाया। टारजन और गुरमेज के बीच मोबाइल पर काफी बातचीत हुई, ये सभी बातचीत के ऑडियो पुलिस के पास मौजूद है। उसमें भी डीएसपी का नाम लिया जा रहा है। पुलिस ने गुरमेज और डीएसपी के बीच गूगल-पे व बैंक खाते से ट्रांसफर हुई धनराशि के सबूत भी एकत्र किए हैं।
विज्ञापन
ऑनलाइन बैंक खातों ट्रांसफर हुई राशि
गुरमेज ने एक मोबाइल नंबर पर ऑनलाइन पांच लाख रुपये की धनराशि ट्रांसफर की है। ये मोबाइल नंबर डीएसपी सुरेंद्र बंसल के नाम पर रजिस्टर्ड है। इसके अलावा कुछ और धनराशि भी डीएसपी के खाते में ट्रांसफर हुई है। यह कुल राशि करीब सात लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक बुधवार सुबह डीएसपी को फिरोजपुर अफसर काॅलोनी स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया गया है। इसके बाद उसे टीम लुधियाना के घर लेकर गई। वहां भी जांच की गई।