{"_id":"621d234b290c826eca782202","slug":"chandigarh-dogs-zones-made-in-big-parks-municipal-corporation-chandigarh-news-pkl443381896","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुत्तों को टहलाने के लिए बड़े पार्कों में बनेंगे जोन, नियम तोड़ने वालों के खिलाफ नियम भी होंगे सख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुत्तों को टहलाने के लिए बड़े पार्कों में बनेंगे जोन, नियम तोड़ने वालों के खिलाफ नियम भी होंगे सख्त
विज्ञापन
चंडीगढ़। नगर निगम की ओर से सदन में रायपुरकलां में 250.91 लाख की लागत से एनीमल बर्थ कंट्रोल सेंटर बनाने का प्रस्ताव लाया गया। इस पर सदन में पार्षदों ने एकमत होकर कहा कि लावारिस कुत्तों की समस्या शहर में काफी बढ़ गई है। पालतू कुत्तों के लिए बने नियमों की कोई जानकारी नहीं है। डॉग स्टरलाइजेशन सेंटर में डॉक्टर नहीं हैं। लोग पार्कों में कुत्ते घुमाते रहते हैं, उन्हें कोई जगह नहीं दी गई। आयुक्त आनिंदिता मित्रा ने कहा कि बड़े पार्कों में एक जोन बनाकर कुत्तों को घुमाने की व्यवस्था की जा सकती है। नियमों की समीक्षा कर सदन के सामने रखेंगे और उन्हें सख्त भी करेंगे।
सदन में शहर में लावारिस कुत्तों को लेकर काफी गहमागहमी हुई। भाजपा पार्षद महेश इंदर सिंह ने कहा कि नियमानुसार कौन सी ब्रीड के कुत्ते पालने की अनुमति है, जिन कुत्तों का स्टरलाइजेशन होता है उनके व्यवहार को देखा जाता है और जिनका व्यवहार नहीं बदलता है उनका क्या किया जाता है। कुत्तों के पालने के पंजीकरण की स्थिति की कोई जानकारी नहीं है। लॉकडाउन में कंपनी के खिलाफ शिकायत आई तो उससे कुत्तों के स्टरलाइजेशन का काम वापस ले लिया, तब से डॉक्टर नहीं हैं और स्टरलाइजेशन बंद है। इस वजह से लावारिस कुत्तों की संख्या बढ़ी है। इस तरह के टेंडर करते समय दो कंपनी चुनी जाए, ताकि काम प्रभावित न हो। पार्षद हरप्रीत कौर बबला ने भी इस मुद्दे को गंभीरता से लेने को कहा। पार्षदों ने कहा कि हम सख्त नहीं हैं, इसलिए लोग खतरनाक ब्रीड के कुत्तों को पार्क में घुमाते रहते हैं और लोगों में डर बना रहता है। आयुक्त ने कहा कि स्टरलाइजेशन के टेंडर तैयार हैं, जल्द इस समस्या का समाधान हो जाएगा।
गोवा रैबीज मुक्त शहर घोषित, भुवनेश्वर की तर्ज पर लेंगे सुझाव
आयुक्त ने कहा कि गोवा रैबीज मुक्त शहर घोषित हो चुका है। भुवनेश्वर उनके नियमों को अपना रहा है। हम दोनों शहरों के बायलॉज को देखकर अपने पेट बायलॉज में संशोधन कर सकते हैं। इसके बाद सदन में पेश करेंगे। आप पार्षद योगेश ढींगरा ने कहा कि गोवा ने अपने यहां कुत्तों के गले में पट्टे डाले हैं, जिस पर स्टरलाइजेशन के बारे में पूरी जानकारी लिखी होती है। आयुक्त ने कहा कि भारत सरकार के नियमों के अनुसार हमारे बायलॉज में जो संशोधन हो सकेगा, वह करके अगली सदन की बैठक में रखेंगे। नियमों में सख्ती करनी होगी तो वह भी करेंगे।
विज्ञापन
लोगों को जागरूक करने के लिए विज्ञापन देंगे
पार्षदों ने कहा कि लोगों को लावारिस कुत्तों को पालने, घुमाने, पंजीकरण और किस ब्रीड के कुत्तों को पालने के बारे जानकारी नहीं है, इसलिए लोग मनमानी करते हैं। वहीं, लोगों को नहीं पता कि इस संबंध में शिकायत कहां करें। आयुक्त ने कहा कि लोगों को जागरूक करने के लिए विज्ञापन देंगे। इसके साथ ही एमओएच विभाग को सख्ती बरतने के लिए कहेंगे। फिलहाल, स्टाफ की कमी है, इसलिए थोड़ी समस्या आ रही है।
सेक्टर-38 के सेंटर का मोबाइल पर मिलेगा अपडेट
आप पार्षद जसबीर लाडी ने कहा कि सेक्टर 38 स्थित डॉग स्टरलाइजेशन सेंटर की स्थिति काफी खराब है। वहां कोई डॉक्टर तक तैनात नहीं है। आयुक्त ने बताया कि वहां डॉक्टर की तैनाती के लिए कहा गया है। इसके अलावा सेंटर में सीसीटीवी कैमरा लगाने के लिए कहा है, इसका अपडेट मोबाइल पर रहेगा। इस माह पूरे काम का टेंडर हो जाएगा। इस पूरे काम की विस्तृत जानकारी के लिए एसई बीएंडआर को कहा है।