{"_id":"6312d53b3609014b1a600eef","slug":"chandigarh-district-court-issued-production-warrant-for-gangster-lawrence-bishnoi-in-murder-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh: प्रॉपर्टी डीलर की हत्या मामले में लॉरेंस बिश्नोई का प्रोडक्शन वारंट जारी, 29 सितंबर को होगी पेशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh: प्रॉपर्टी डीलर की हत्या मामले में लॉरेंस बिश्नोई का प्रोडक्शन वारंट जारी, 29 सितंबर को होगी पेशी
Sat, 03 Sep 2022 09:47 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 03 Sep 2022 09:47 AM IST
सार
28 सितंबर 2019 को प्रॉपर्टी डीलर सोनू शाह की उसके बुड़ैल स्थित ऑफिस में दिनदहाड़े गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने हत्या की जिम्मेदारी ली थी।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में लॉरेंस बिश्नोई।
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मुख्य आरोपी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का चंडीगढ़ जिला अदालत ने एक बार फिर प्रोडक्शन वारंट जारी किया है। यह प्रोडक्शन वारंट वर्ष 2019 में हुई शहर के प्रॉपर्टी डीलर सोनू शाह की हत्या के मामले में जारी हुआ है। इस मामले में मार्च 2022 से सितंबर माह तक कई बार प्रोडक्शन वारंट जारी किया जा चुका है, लेकिन अभी तक गैंगस्टर बिश्नोई को अदालत में पेश नहीं किया गया।
31 अगस्त को हुई इस मामले की सुनवाई में एक बार फिर गैंगस्टर बिश्नोई के प्रोडक्शन वारंट जारी किए गए हैं। अब इस मामले की अगली सुनवाई 29 सितंबर को होगी जिसमें पुलिस को लॉरेंस बिश्नोई को अदालत में पेश करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
31 अगस्त को हुई इस मामले की सुनवाई में एक बार फिर गैंगस्टर बिश्नोई के प्रोडक्शन वारंट जारी किए गए हैं। अब इस मामले की अगली सुनवाई 29 सितंबर को होगी जिसमें पुलिस को लॉरेंस बिश्नोई को अदालत में पेश करना होगा।
विज्ञापन
यह था मामला
28 सितंबर 2019 को प्रॉपर्टी डीलर सोनू शाह की उसके बुड़ैल स्थित ऑफिस में दिनदहाड़े गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस के अनुसार, इस वारदात में करीब पांच लोग शामिल थे। इस घटना में फायरिंग के दौरान सोनू के साथ मौजूद दो अन्य लोग भी गोली लगने से घायल हो गए थे। वारदात के करीब एक घंटे बाद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने हत्या की जिम्मेदारी ली थी।
विज्ञापन