फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh, District court, Case against Sanjeev Mahajan for intimidation of witness, Properties

मर्डर केस में गवाह को धमकाने के मामले में संजीव महाजन पर चलेगा मुकदमा

Wed, 09 Feb 2022 12:03 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh, District court, Case against Sanjeev Mahajan for intimidation of witness, Properties
चंडीगढ़। सेक्टर-37 स्थित करोड़ों की कोठी हड़पने के मामले में जेल में बंद संजीव महाजन पर अब हत्या के एक मामले के गवाह को डराने और धमकाने का मुकदमा भी चलेगा। इस मामले में संजीव महाजन और विकास उर्फ बॉक्सर के खिलाफ सेक्टर-17 थाना पुलिस ने जिला अदालत में चार्जशीट दायर कर दी है। पुलिस ने मामले में आईपीसी की धारा 195ए, 506 और 34 के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

बता दें कि सितंबर 2019 में हरियाणा के जींद निवासी 26 वर्षीय तेजेंदर उर्फ माली की सेक्टर-17 में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। आरोप है कि गैंगस्टर विकास बॉक्सर और उसके साथियों ने मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। मुख्य आरोपी विकास उर्फ बॉक्सर अभी जेल में है। पुलिस ने बताया है मामले के गवाह सनी एनक्लेव, खरड़ निवासी रोहित को विकास उर्फ बॉक्सर के खिलाफ गवाही देने पर संजीव महाजन धमका रहा था। पुलिस ने गवाह की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। अब इस मामले में भी महाजन पर केस चलेगा।
विज्ञापन

बॉक्स
कोर्ट में पेशी के दौरान दी थी धमकी
संजीव महाजन ने जिस मोबाइल नंबर से गवाह को धमकी दी थी, उसे पुलिस ने ट्रेस करके खोज निकाला। जिस व्यक्ति का मोबाइल था, उसने पुलिस को बयान दिया कि महाजन कुछ दिन पहले कोर्ट में पेशी के लिए आया था। तब उसने कहीं कॉल करने के लिए फोन मांगा था। इस दौरान उसने किससे क्या कहा उसे नहीं पता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed