फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh, Crime, rape, Girls, case file

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म

Wed, 24 Feb 2021 09:28 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 24 Feb 2021 09:28 PM IST
विज्ञापन
chandigarh, Crime, rape, Girls, case file
चंडीगढ़। पंजाब निवासी 27 वर्षीय युवती से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवती ने आरोप लगाया है कि सेक्टर- 23 निवासी युवक ने दुष्कर्म किया है। सेक्टर-17 थाना पुलिस हरविंदरजीत के खिलाफ मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में युवती ने बताया कि उसकी कुछ समय पहले हरविंदरजीत सिंह से एक दोस्त के जरिए मुलाकात हुई थी। इसके बाद दोनों की दोस्ती हो गई और फिर दोनों ने एक दूसरे से मिलना शुरू कर दिया। इसके बाद हरविंदरजीत ने उससे शादी करने का वादा किया। आरोप लगाया कि शादी का झांसा देकर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया, लेकिन अब वह शादी करने से इंकार कर रहा है। इससे परेशान होकर युवती ने मामले की शिकायत पुलिस को दे दी। सेक्टर- 17 थाना पुलिस ने पीड़िता का 164 का बयान दर्ज करवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed