{"_id":"5872964c4f1c1b1829ba8640","slug":"chandigarh-crime-property-dealer-dead-body-found-manimajra-forest","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनीमाजरा के जंगलों में संदिग्ध हालत में मिला प्रापर्टी डीलर का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनीमाजरा के जंगलों में संदिग्ध हालत में मिला प्रापर्टी डीलर का शव
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 09 Jan 2017 01:13 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनीमाजरा में बिट्टा पेट्रोल पंप के पास जंगल में पंचकूला के एक प्रापर्टी डीलर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मनीमाजरा थाना पुलिस प्रभारी हरमिंद्र सिंह ने बताया कि पंचकूला के प्रापर्टी डीलर विक्रांत शर्मा का शव जंगल से मिला है। पुलिस के मुताबिक रविवार सुबह जंगल में शौच के लिए गए एक युवक ने वहां एक व्यक्ति को पड़े देखा। उसने 100 नंबर पर पीसीआर को सूचना दी। इसके बाद पीसीआर उस व्यक्ति को लेकर जीएमएसएच 16 गई, वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद मामले की सूचना मनीमाजरा थाना पुलिस को दी गई।
पुलिस ने बताया कि कपड़ों की तलाशी में पुलिस को उसकी जेब से विक्रांत शर्मा सेक्टर 20 चंडीगढ़ का आधार कार्ड मिला। जब पुलिस उस पते पर पहुंची तो पता चला कि विक्रांत शर्मा सेक्टर 16 पंचकूला में रहता है। पुलिस टीम ने सेक्टर 16 स्थित पते पर पहुंचकर हादसे की जानकारी दी। इसके बाद परिजन सेक्टर 16 जनरल अस्पताल पहुंचे और विक्रांत के शव की शिनाख्त की। परिजनों ने बताया कि विक्रांत शर्मा रविवार को ओला कैब से शनिवार शाम किसी काम से सेक्टर 35 गए थे। परिजनों ने बताया कि उन्होंने विक्रांत को बारिश होने के चलते घर जल्दी आने के लिए फोन किया था। विक्रांत ने कहा था कि वह कैब से मनीमाजरा पहुंच गए हैं। इसके बाद वह अपने घर नहीं पहुंचे।
पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि विक्रांत शर्मा के शरीर पर किसी तरह का कोई चोट का निशान नहीं है। पुलिस ने बताया कि मौत के असल वजहों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चलेगा। शव सेक्टर 16 अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।