{"_id":"60bd36228ebc3e20266c696b","slug":"chandigarh-crime-police-activa-youth-3-person-chandigarh-news-pkl4158309101","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाके पर एक्टिवा सवारों को रुकने का इशारा कर रहे हवलदार को टक्कर मार भागे, गंभीर जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाके पर एक्टिवा सवारों को रुकने का इशारा कर रहे हवलदार को टक्कर मार भागे, गंभीर जख्मी
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-45/46/49/50 लाइट प्वाइंट के पास बिना हेलमेट के जा रहे एक्टिवा सवार तीन युवकों को ट्रैफिक हवलदार ने नाके पर रुकने का इशारा किया, लेकिन आरोपी एक्टिवा रोकने की बजाय हवलदार राजिंदर सिंह को टक्कर मार फरार हो गए। पुलिस ने उन्हें सेक्टर-45 के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। सेक्टर 34 थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में हवलदार राजिंदर सिंह ने बताया कि वह यातायात पुलिस में तैनात हैं। सेक्टर-45/46/49/50 लाइट प्वाइंट के पास शनिवार शाम 4 से रात 12 बजे तक नाका लगा था। शाम करीब पौने 7 बजे सेक्टर-46 की तरफ से एक सफेद रंग की एक्टिवा पर तीन युवक बिना हेलमेट के आ रहे थे। उन्होंने युवकों को रुकने का इशारा किया, लेकिन आरोपी युवक एक्टिवा को रोकने की बजाय तेज रफ्तार में उसे टक्कर मार दी। टक्कर से वह बीच सड़क पर गिरकर जख्मी हो गए। उनके माथे और शरीर के अन्य हिस्सों पर चोटें आई हैं। इस दौरान युवक भी जमीन पर गिरे, लेकिन मौका देख एक्टिवा समेत फरार हो गए। सेक्टर-34 थाना पुलिस घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है।
बता दें कि बीते 10 अप्रैल को सेक्टर-20सी/डी मोड़ पेट्रोल पंप के पास सेक्टर-19 थाने में तैनात रमेश चंद ने नाके पर क्रूज कार को रोकने का इशारा किया था, लेकिन आरोपी चालक ने उन्हें टक्कर मार दी थी। 21 दिन बाद इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी। हालांकि, पुलिस ने बाद में आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
विज्ञापन
पार्किंग में खड़ी इनोवा को मारी टक्कर
उधर, सेक्टर-22/सी के रहने वाले राजीव सिंगला ने बताया कि बीते शनिवार को उनके घर के पास खड़ी इनोवा गाड़ी को एक कार ने टक्कर मार दी। इससे इनोवा क्षतिग्रस्त हो गई। शिकायत के आधार पर सेक्टर-17 थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया और सेक्टर-22 निवासी कार चालक संदीप संधू को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, पकड़े गए आरोपी चालक को पुलिस ने बाद में जमानत पर छोड़ दिया।