{"_id":"58c2f1f44f1c1b1574dc443a","slug":"chandigarh-crime-mms-video-clip-city-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपत्तिजनक MMS से हड़कंप, हाईकोर्ट की वकील ने दी शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपत्तिजनक MMS से हड़कंप, हाईकोर्ट की वकील ने दी शिकायत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 11 Mar 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट की एक महिला वकील का आपत्तिजनक एमएमएस वायरल होने से हड़कंप मच गया है। वकील की शिकायत के बाद सेक्टर-3 थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच साइबर सेल को सौंप दी है।
महिला वकील ने पुलिस को शिकायत दी है कि उसकी हूबहू चेहरे वाली एक लड़की की एक बेहद आपत्तिजनक वीडियो क्लिप इंटरनेट पर किसी ने अपलोड कर दी है। जोकि पिछले कुछ दिनों से हाईकोर्ट व शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है। ऐसा भी कहा जा रहा है कि इस वीडियो में जो लड़की के साथ युवक दिख रहा है वह पंजाब के एक मशहूर सिंगर का बेटा है। वहीं पुलिस का यह कहना है कि महिला वकील की शिकायत अज्ञात के खिलाफ ही है। वीडियो में दिख रही महिला वकील व युवक से पूछताछ की जाएगी।
एक साल पहले अपलोड हुआ वीडियो
पुलिस का कहना है कि वीडियो इंटरनेट पर करीब साल भर पहले अपलोड हुआ था। पुलिस अब पता लगा रही है कि वीडियो किस जगह और कहां से इंटरनेट पर लोड किया गया था। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने असली वीडियो से छेड़छाड़ की है और महिला वकील का चेहरा उस वीडियो में लड़की के चेहरे पर लगाया गया है।
विज्ञापन
साइबर सेल के चार्ज हरिंदर सिंह शेखों ने कहा कि युवती की शिकायत पर केस सेक्टर-3 के पुलिस थाने में दर्ज हुआ था वहां से अब जांच हमारे पास आई है। मामले की जांच चल रही है इससे ज्यादा मामले में कुछ नहीं बता सकते।