फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh crime, Martyr ASI's soldier's son thief, police caught from the location of Airpods

शहर में गाड़ियों का शीशा तोड़कर चोरियां करने वाला निकला पंजाब पुलिस का सिपाही

Sun, 30 Jan 2022 12:45 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
chandigarh crime, Martyr ASI's soldier's son thief, police caught from the location of Airpods
चंडीगढ़। गाड़ियों के शीशे तोड़कर महंगे मोबाइल, लैपटॉप और कीमती सामान चोरी करने के आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया। आरोपी की पहचान मनीमाजरा के मॉडर्न कांप्लेक्स निवासी नितिन (35) के रूप में हुई है, जो पंजाब पुलिस में सिपाही है। पुलिस ने आरोपी को शनिवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया, जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। जांच में पता चला है कि आरोपी के पिता एएसआई थे, जो 1991 में एसएसपी चंडीगढ़ सुमेध सैनी पर हुए बम हमले में शहीद हो गए थे।
विज्ञापन

खास बात यह है कि सेक्टर-3 थाना पुलिस एयरपॉड्स के जरिए लोकेशन ट्रैक कर आरोपी तक पहुंची और उसे सेक्टर-27 से गिरफ्तार कर लिया। नितिन की तैनाती मोहाली पुलिस लाइन में है। पुलिस ने बताया कि वह नशा करने आदि है और इसके लिए ही वह लोगों की कारों के शीशे तोड़कर चोरियां करता था। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने सेक्टर-8, सेक्टर-9 और सेक्टर-10 में गाड़ियों के शीशे तोड़कर वारदातों को अंजाम दिया है। पुलिस रिमांड के दौरान पूछताछ कर रही है कि इनके अलावा उसने और कहां-कहां वारदातें की हैं।
विज्ञापन

बता दें कि शहर में पिछले करीब ढाई महीनों में लगभग दो दर्जन के करीब गाड़ियों के शीशे तोड़कर चोरी की वारदातों को अंजाम दिया गया है। बीते 26 जनवरी को बंगलो रोड, आदर्श नगर (दिल्ली) निवासी कर्मजीत सिंह की कार का शीशा तोड़कर आरोपी ने एयरपॉड्स, एटीएम कार्ड, आरसी और नकदी चोरी की थी। यह वारदात सेक्टर-10 स्थित कोयला डिपो के पीछे हुई थी। सेक्टर-3 थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की थी। आरोपी नितिन इससे अंजान था कि एयरपॉड्स में लोकेशन ट्रैकिंग सिस्टम है। पीड़ित की जानकारी पर पुलिस एयरपॉड्स की लोकेशन ट्रैक करने लगी। कभी आरोपी की लोकेशन सेक्टर-27 तो कभी मनीमाजरा की मिल रही थी। शुक्रवार को आरोपी सेक्टर-27 में घूम रहा था, जिसकी लोकेशन के आधार पर पुलिस ने आरोपी को एक्टिवा पर घूमते हुए दबोच लिया और उसके कब्जे से चोरी के एयरपॉड्स भी बरामद कर लिए। पुलिस आरोपी नितिन से चोरी के मोबाइल, लैपटॉप भी बरामद करने के लिए पूछताछ कर रही है। मनीमाजरा में बीते 19 जनवरी को एक कार का शीशा तोड़कर चार लाख 7 हजार रुपये उड़ाए गए थे। इस मामले में भी पुलिस नितिन पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिरफ्तारी से सुलझीं पांच वारदातें
आरोपी नितिन शादीशुदा है और उसकी छह साल की एक बेटी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी की गिरफ्तारी से पांच वारदातें सुलझ गई हैं। पुलिस रिमांड के दौरान उससे अभी पूछताछ कर रही है। बता दें कि सेक्टर-8 स्थित गुरुद्वारे के पास भी तीन वारदातें हो चुकी हैं। पुलिस का कहना है कि इन वारदातों को नितिन ने ही अंजाम दिया है। वह कार का शीशा तोड़कर एक महिला का सवा लाख रुपये का आईफोन भी चोरी कर चुका है। इसके अलावा एक कार से उसने लैपटॉप भी चुराया था।

बम ब्लास्ट में पिता के शहीद होने के बाद नीतिन को मिली थी अनुकंपा नियुक्ति
करीब 30 साल पहले जब पंजाब के पूर्व डीजीपी सुमेध सिंह सैनी चंडीगढ़ के एसएसपी थे, तब उन पर सेक्टर-17 में एक बम हमला हुआ था। इसमें सैनी के चार मुलजिम साथी शहीद हो गए थे। शहीदों में एएसआई लालू राम भी थे। लालू राम सुमेध सिंह सैनी के गनमैन थे। यह घटना 29 अगस्त 1991 को हुई थी। नितिन लालू राम का ही बेटा है। बम ब्लास्ट में पिता के शहीद होने के बाद नितिन को अनुकंपा के आधार पर पुलिस में नौकरी मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed