{"_id":"60ca33e78ebc3e32ed75b457","slug":"chandigarh-crime-husband-and-mother-in-law-arrested-in-woman-s-death-case-chandigarh-news-pkl416910018","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की मौत मामले में पति व सास गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला की मौत मामले में पति व सास गिरफ्तार
विज्ञापन
चंडीगढ़। धनास स्थित स्मॉल फ्लैट में छह दिन पहले संदिग्ध परिस्थितियों में हुई विवाहिता पूजा की मौत के मामले में सारंगपुर थाना पुलिस ने पति बुधराम और सास नैना देवी को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के खिलाफ दहेज हत्या समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। बुधवार को दोनों आरोपियों को जिला अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत भेज दिया गया।
बता दें कि बीते मंगलवार को पूजा के परिजनों ने सारंगपुर थाने का घेराव कर इंसाफ की गुहार लगाई थी। इसके बाद पुलिस ने पूजा के पिता बिलगुराम गुप्ता की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पूजा के परिजनों का आरोप है कि दहेज के लिए उनकी बेटी की हत्या की गई है, जबकि ससुराल पक्ष का कहना है कि वह घर के बाहर बैठे थे, इसी दौरान पूजा ने अपने कमरे में फंदा लगा लिया।
गौरतलब है कि बीते शुक्रवार सुबह पीजीआई से सूचना मिली थी कि धनास स्थित स्मॉल फ्लैट में एक महिला का शव आया है। पुलिस जांच में सामने आया कि महिला का नाम पूजा है और उसकी बुधराम नामक युवक से करीब पांच साल पहले शादी हुई थी। दोनों की ढाई साल की एक बेटी भी है। पूजा की मां खेला देवी ने बयान में कहा कि वह दड़वा गांव के रहने वाली हैं। पूजा की शादी अप्रैल 2016 में धनास के रहने वाले बुधराम से हुई थी, जो ड्राइवर का काम करता है। आरोप है कि शादी के बाद से ससुराल पक्ष वाले अक्सर दहेज के लिए बेटी को परेशान करते थे। कई बार उसकी पिटाई भी की। घटना वाले दिन परिवार गोंडा गया था। इस दौरान बेटे सुमित के मोबाइल पर दामाद का फोन आया। उसने कहा कि पूजा को यहां से लेकर जाओ, यहां बहुत लड़ रही है। करीब आधे बाद दोबारा फोन किया तो ससुराल वालों ने कहा कि उनकी बेटी ने खुदकुशी कर ली है। जिसके बाद बापूधाम निवासी पूजा के चाचा का परिवार मौके पर पहुंचा, उन्होंने पाया कि पूजा बेड पर पड़ी है। ससुराल वालों ने कहा कि उसने फंदा लगाया है।