{"_id":"607f3efe8ebc3ebd0c4579aa","slug":"chandigarh-crime-assistant-accounts-officer-went-to-village-thieves-flew-jewelery-worth-millions-from-home-chandigarh-news-pkl4109997194","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहायक लेखा अधिकारी गए थे गांव, घर से लाखों के जेवरात ले उड़े चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहायक लेखा अधिकारी गए थे गांव, घर से लाखों के जेवरात ले उड़े चोर
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-41 में एजी पंजाब में सहायक लेखा अधिकारी के घर का ताला तोड़कर चोर लाखों रुपये के जेवरात चुरा ले गए। चोरी उस दौरान हुई, जब सहायक लेखा अधिकारी परिवार के साथ अपने मूल निवास गए थे। सेक्टर-39 थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में सहायक लेखा अधिकारी आतिश कुमार ने बताया कि वह सेक्टर 41/बी के मकान नंबर 1539/ए में परिवार समेत रहते हैं। बीते 16 अप्रैल को वह अपने परिवार के साथ पटना चले गए। सोमवार देर रात करीब एक बजे वापस आए तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था और कमरे का सारा सामान बिखरा था। बक्से से सोने की तीन चेन, एक मंगलसूत्र, तीन जोड़ी बाली, चार जोड़ी टप्स, एक जोड़ी झुमका, एक जोड़ी कुंडल, दो जोड़ी पायल चोरी हो गया था। पुलिस वारदात स्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालने में जुट गई है, ताकि आरोपियों की पहचान हो सके।
डॉक्टर के घर हुई थी 10 लाख की चोरी
बता दें कि बीते सप्ताह चोरों ने सेक्टर-51 में डॉक्टर गौरव के घर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। सुबह वह अपने क्लीनिक पर चले गए थे। जब वापस लौटे तो मुख्य दरवाजे का ताला व कुंडा टूटा हुआ था। अलमारी से 10 दस लाख रुपये की नकदी, 60 ग्राम सोना, 1 सोने की अंगूठी, 1 सोने की चेन, 1 मंगलसूत्र, 4 सोने का कड़ा, 2 हीरे की अंगूठी समेत अन्य जेवरात गायब थे। पुलिस अब तक केस को सुलझा नहीं सकी है।