{"_id":"628d2beee7629e6558045142","slug":"chandigarh-crime-15-people-of-punjab-cheated-2-5-crores-name-of-sending-them-abroad-chandigarh-news-pkl451631541","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टडी वीजा के नाम पर 15 लोगों से ठगे ढाई करोड, पासपोर्ट और डिग्रियां लेकर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टडी वीजा के नाम पर 15 लोगों से ठगे ढाई करोड, पासपोर्ट और डिग्रियां लेकर फरार
विज्ञापन
चंडीगढ़। स्टडी वीजा पर विदेश भेजने का झांसा देकर एक इमिग्रेशन कंपनी ने 15 लोगों से ढाई करोड़ रुपये ठग लिए। इतना ही नहीं कंपनी संचालक इन सभी के प्रमाणपत्र, पासपोर्ट और डिग्रियां लेकर फरार है। शिकायत पर सेक्टर-34 थाना पुलिस ने इमिग्रेशन कंपनी के मालिक अरविंदर सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी समेत छह धाराओं में केस दर्ज किया है। साथ ही मामले की जांच साइबर सेल को सौंप दी है।
मोगा के गांव कल कलां निवासी भूपिंदर सिंह ने बताया कि उन्हें अपनी बेटी लवप्रीत कौर को कनाडा भेजना था। फेसबुक के जरिए उन्हें एएस इमिग्रेशन कंसलटेंट के बारे में पता चला। फेसबुक पर दिए नंबर पर उन्होंने फोन किया तो अरविंदर नाम के व्यक्ति ने फोन उठाया और उन्हें चंडीगढ़ सेक्टर-34 स्थित अपने दफ्तर बुलाया। पांच नवंबर को भूपिंदर बेटी के साथ अरविंदर के दफ्तर पहुंचे। अरविंदर ने विदेश भेजने के लिए लवप्रीत का दसवीं, बारहवीं का प्रमाणपत्र और पासपोर्ट ले लिया और कहा कि जीआईसी उन्हें खुद भरनी होगी। वीजा आने के बाद वह उनसे 95 हजार रुपये लेगा। कुछ दिनों बाद अरविंदर ने कॉल कर ऑफर लेटर लेकर जाने को कहा।
15 नवंबर 2021 को भूपिंदर चंडीगढ़ पहुंचे और ऑफर लेटर देखने के बाद गूगल पे से आरोपी को 25 हजार रुपये दे दिए। 29 नवंबर को अरविंदर ने दोबारा 25 हजार रुपये गूगल पे से ले लिए। 30 नवंबर को उसने फिर भूपिंदर को दफ्तर बुलाया और जीआईसी के नाम से 6.30 लाख रुपये के तीन चेक ले लिए। जनवरी 2022 में उसने भूपिंदर को फोन कर कहा कि उनकी बेटी माइल स्टोन कॉलेज से डेफरमेंट हो गई है। आरोपी ने कहा फरवरी में बायोमेट्रिक होनी है। इसके लिए उसने 20 हजार रुपये और ले लिए। 25 जनवरी को लवप्रीत कौर का एलांते मॉल स्थित वीएफएस ग्लोबल में बायोमेट्रिक और मैक्स अस्पताल में मेडिकल करवाया। 13 अप्रैल को अरविंदर ने लवप्रीत को फोन और कहा कनाडा से आपकी अप्रूवल आ गई है। साथ ही उसने व्हाट्सएप पर अप्रूवल भी भेजी।
विज्ञापन
कहा-माेगा जाकर टिकट के नाम पर एक लाख 32 हजार ले लिए
अप्रूवल का झांसा देने के बाद आरोपी ने भूपिंदर को फोन कर कहा वह उनके शहर मोगा आ रहा है। वह उसे वहीं पर बेटी के टिकट के पैसे दे दें। आरोपी फिर मोगा बस अड्डे से उनसे एक लाख 32 हजार रुपये ले गया। इस दौरान कहा कि पांच मई को टिकट मिल जाएगा। बाकी रकम आरोपी ने दफ्तर में आकर देने को कहा। भूपिंदर अपने बेटे और बेटी के साथ 28 अप्रैल को उसके दफ्तर गए और 9 लाख 50 हजार रुपये दे दिए। कुल 20 लाख रुपये लेने के बाद आरोपी ने दो दिन बाद दफ्तर आकर पासपोर्ट और टिकट ल जाने के लिए कहा। दो मई को जब भूपिंदर अरविंदर के दफ्तर पहुंचे तो वहां ताला लगा हुआ था। उसके मोबाइल पर कॉल की तो सभी नंबर बंद थे। दफ्तर के बाहर लोगों की भीड़ लगी हुई थी। सभी लोग अपने पासपोर्ट और टिकट लेने पहुंचे थे। आरोपी इन लोगों के पासपोर्ट, दसवीं और बारहवीं के प्रमाणपत्र समेत सभी डिग्रियां भी लेकर फरार है।
इन 14 को भी बनाया ठगी का शिकार
1. रोपड़ के गांव नडोई निवासी जतिंद्र से 26 लाख ठगे
2. रोपड़ के गांव खाबड़ा से निवासी मंदीप सिंह से 18.62 लाख ठगे
3. मानसा के गांव गंडु खुर्द निवासी गुरतेज की बेटी हरप्रीत कौर से 11.58 लाख ठगे
4. मोगा के गांव ऐंगलाणा निवासी मनप्रीत कौर से 10.80 लाख ठगे
5. माना निवासी लाखविंदर से 13 लाख ठगे
6. लुधियाना के गांव विरक निवासी नवनीत कौर 1.82 लाख ठगे
7. कपूरथला के गांव भोर निवासी अवतार सिंह की बेटी गगनदीप कौर से 20 लाख ठगे
8. होशियारपुर के गांव मांना निवासी पवनजोत सिंह से 19.70 लाख ठगे
9. गुरदासपुर के गांव बटाला निवासी कृष्ण चंद से 17 लाख 27 हजार 500 रुपये ठगे
10. बलाचोर के गांव बुखगढ़ निवासी गौरव से 17 लाख 32 हजार ठगे
11. मुक्तसर के गांव गोनियाणा निवासी जीवन सिंह की बेटी मनदीप कौर से 18 लाख ठगे
12. मुक्तसर के गांव गोनियणा निवासी चरनजीत सिंह से 18 लाख ठगे
13. जालंधर के गांव गांधीनगर निवासी गोविंद्र सिंह से 18 लाख ठगे
14. बटाला निवासी पलविंद्र से 17 लाख ठगे