{"_id":"5d7d49bd8ebc3e01416b280a","slug":"chandigarh-cricket-team-won-dhan-dhan-mata-raj-kaur-tournament-chandigarh-news-pkl3506618195","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ की किक्रेट टीम ने जीता धन धन माता राज कौर क्रिकेट टूर्नामेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ की किक्रेट टीम ने जीता धन धन माता राज कौर क्रिकेट टूर्नामेंट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनीमाजरा। चंडीगढ़ की टीम रोहित एंड डीजी क्लब ने धन-धन माता राज कौर जी क्रिकेट टूर्नामेंट जीत लिया। फाइनल मैच में टीम ने साईं इलेवन टीम को 6 विकेट से हराकर 21 हजार रुपये का नगद इनाम जीता।
फाइनल मैच ने साईं इलेवन ने पहले खेलते हुए 6 ओवर में 6 विकेट खोकर 51 रन बनाए थे। इसके जवाब में रोहित एंड डीजी क्लब ने 5 ओवर में 4 विकेट खोकर 52 रन बना कर मैच जीता लिया।
धन-धन माता राज कौर जी क्लब द्वारा शनिवार को मनीमाजरा में एक दिन का क्रिकेट टूर्नामेंट करवाया गया था। इसमें 10 टीम ने हिस्सा लिया। शिवालिक गार्डन के सामने वाले मैदान में हुए इस क्रिकेट टूर्नामेंट में मोगा, तलवंडी साबो, मनसा, लुधियाना, गिद्दड़बाहा, बरनाला, मारकंड़ा, पंचकूला, चंडीगढ़ की टीमें हिस्सा लिया था।
विज्ञापन
आयोजक कुलदीप सिंह लाली, अंकित ने बताया कि टूर्नामेंट जीतने वाली टीम को 21 हजार रुपये का नगद इनाम दिया गया। दूसरे नंबर पर आने वाली टीम को 11 हजार तो तीसरे और चौथे नंबर पर आने वाली टीम को 1100 रुपये दिया गया। इसके अलावा मैन ऑफ द सीरीज प्लेयर को 5100 रुपये इनाम दिया गया। टूर्नामेंट के बढ़िया बॉलर और बैट्समैन को चांदी की चेन दी गई।
टूर्नामेंट में हर किसी के लिए गुरु के लंगर की व्यवस्था की गई थी। क्रिकेट टूर्नामेंट में कमेंट्री करने के लिए पंजाब धुरी शहर से कमल और मुक्तसर से राजा को विशेष तौर पर बुलाया गया था।