फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh COVID Alert: No Need to Panic, Avoid Contact with Kids and Elderly If Infected, Says PGI Expert

अलर्ट: कोरोना से डरने की जरूरत नहीं... वायरल होने पर बच्चों-बुजुर्गों से रहें दूर; बस आपको करना होगा ये काम

Sat, 24 May 2025 12:36 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़ Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 24 May 2025 12:36 PM IST
सार

कोरोना से डरने की जरूरत नहीं है। वायरल होने पर बच्चों और बुजुर्गों से दूरी बनाए रखें। पीजीआई के कम्युनिटी मेडिसिन विभाग की प्रोफेसर एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉक्टर डॉ. पीवी लक्ष्मी ने जानकारी दी है।

विज्ञापन
Chandigarh COVID Alert: No Need to Panic, Avoid Contact with Kids and Elderly If Infected, Says PGI Expert
कोविड 19 - फोटो : Freepik.com

विस्तार

देशभर में बढ़ रहे कोरोना के मामलों के बाद चिंता बढ़ने लगी है। इसको लेकर पीजीआई के कम्युनिटी मेडिसिन विभाग की प्रोफेसर एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉक्टर पीवी लक्ष्मी ने सावधानी बरतने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि कोरोना के इस वेरिएंट से डरने की जरूरत नहीं है। 
विज्ञापन


यह सामान्य है। अभी तीन-चार सप्ताह से पीजीआई में कोरोना का कोई भी पॉजीटिव केस नहीं आया है। उन्होंने कहा कि 2025 के जनवरी से लेकर अब तक केवल 10 से 12 केस ही रिपोर्ट हुए हैं। 
विज्ञापन


2024 में 100 से 150 के बीच में कोरोना पॉजिटिव केस रिपोर्ट हुए थे, हालांकि किसी भी प्रकार से मौत नहीं हुई है। यह सब मरीज आसानी से रिकवर हो गए। डॉ. पीवी लक्ष्मी ने कहा कि सोशल मीडिया की खबरों पर विश्वास न करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत सरकार के लेटर से मिलने वाली जानकारी पर ही भरोसा रखें, वहीं से खबरों की पुष्टि होगी। उन्होंने कहा कि केस बढ़ने की स्थिति में पीजीआई की पूरी तैयारी है। यदि मरीजों को एडमिट करने की जरूरत पड़ती है तो उसके लिए वार्ड भी तैयार हैं। 
 

पीजीआई को कोई दिशा-निर्देश नहीं मिले
उन्होंने कहा कि एडमिट करने की जरूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि लोग पहले से जागरूक हैं और केंद्र सरकार की ओर से भी अभी तक पीजीआई को कोई दिशा-निर्देश जारी नहीं किए हैं। 

सावधानी बरतें... खान पान का ध्यान रखें
पीवी लक्ष्मी ने कहा कि डरने की कोई बात नहीं है। 90% केसों में खांसी जुकाम होता है। इसीलिए सरकार की ओर से जारी की गई गाइडलाइंस का पालन करें। केवल सावधानी बरतें। खांसी जुकाम होने पर मुंह को ढक कर रखें। बच्चों और बुजुर्गों के पास मुंह ढक कर जाएं। 
 

हाथों को धोते रहें। स्वच्छ और साफ खाना खाएं, समय पर खाएं और नियमित मात्रा में खाएं। उन्होंने बताया कि जून जुलाई और अगस्त महीने में पिछले साल कोरोना के ज्यादा कैसे रिपोर्ट हुए थे। 

यह महीने बुखार, खांसी, जुकाम का सीजन होते हैं। इसीलिए अपने खान-पान का ध्यान रखते हुए इम्यूनिटी को बढ़ाते रहें। अस्थमा समेत अन्य बीमारियों के मरीज खास ख्याल रखें। खांसी जुकाम वाले मरीजों से थोड़ा दूरी बनाकर रखें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed