फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh court awarded death sentence to man found guilty of misdeed and murder of girl

दरिंदे को फांसी: दुष्कर्म के बाद आठ साल की बच्ची को दीवार में पटककर मार डाला था, अब भुगतेगा कर्मों की सजा

Tue, 03 Jun 2025 03:22 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 03 Jun 2025 03:22 PM IST
सार

जनवरी 2024 में एक आठ साल की बच्ची घर से सामान लेने निकली और लापता हो गई। पुलिस को पड़ोसी के घर से खून से सनी रजाई मिली थी। इसके बाद बच्ची का शव जंगल में मिला था। 

विज्ञापन
Chandigarh court awarded death sentence to man found guilty of misdeed and murder of girl
कोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ की अदालत ने आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के दोषी को चंडीगढ़ कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई है। सोमवार को कोर्ट ने आरोपी हीरा लाल उर्फ गुड्डू को दोषी करार दिया था। 
विज्ञापन

जनवरी 2024 का है मामला

19 जनवरी 2024 को आठ साल की बच्ची पड़ोस की एक दुकान से सामान खरीदने गई थी, लेकिन वह वापस नहीं लौटी और लापता हो गई। शिकायत मिलने पर हल्लोमाजरा के पूर्व चौकी प्रभारी रवदीप सिंह ने बच्ची को ढूंढने के लिए टीमें लगाई।
विज्ञापन

पड़ोसी के घर से मिली थी खून से सनी रजाई

पुलिस ने शक के आधार पर पड़ोस के एक मकान की तलाशी ली तो वहां खून से सनी रजाई पड़ी थी। पास में एक चाकू पड़ा हुआ था। आरोपी वहां से भाग चुका था। पुलिस ने बच्ची को तलाशना शुरू किया। दो दिन बाद पुलिस को बच्ची की लाश रामदरबार में शौचालय के पास जंगल में मिली।

यह भी पढ़ें: पंजाब में पाकिस्तानी जासूस गिरफ्तार: ऑपरेशन सिंदूर की जानकारी कर रहा था साझा, तरनतारन से पकड़ा गया

पांच दिन की कड़ी मशक्कत के बाद बिहार से पकड़ा गया था आरोपी 

एसआई रवदीप सिंह ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू किए। जहां पुलिस को लीड मिली। पांच से छह दिन की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने हीरा लाल उर्फ गुड्डू को बिहार के आरा से गिरफ्तार किया। आरोपी गुड्डू ने पुलिस के समक्ष कबूल किया था कि उसने दुष्कर्म कर बच्ची का सिर दीवार पर पटक कर उसकी हत्या कर दी थी। रवदीप कुमार पांच से छह दिन तक खुद बिहार में आरोपी को पकड़ने के लिए जुटे हुए थे। 



साल 2024 का यह सबसे बड़ी घटना थी, जिसे सुलझाने के बाद वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रेस कांन्फ्रेंस कर मामले की जानकारी दी थी। यह पूरी तरह से ब्लाइंड मर्डर था। रवदीप सिंह ने अपने कार्यकाल के दौरान कई बड़े मामलों को सुलझाया था, लेकिन यह उनके कार्यकाल में सबसे बड़ा केस सामने आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed