फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   21 councilors of chandigarh will go to Indore and Nagpur on study tour

Chandigarh: स्टडी टूर पर इंदौर और नागपुर जाएंगे पार्षद, आम आदमी पार्टी के नौ पार्षदों समेत 21 ने दी सहमति

Fri, 09 Sep 2022 02:21 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Fri, 09 Sep 2022 02:21 AM IST
सार

गोवा और नागपुर का टूर रद्द होने से कई पार्षदों में नाराजगी भी दिखी। ज्यादातर पार्षदों में आम आदमी पार्टी के खिलाफ नाराजगी थी। पार्षदों का कहना था कि जब टूर का विरोध करना था तो अब सहमति क्यों दी जा रही है।

विज्ञापन
21 councilors of chandigarh will go to Indore and Nagpur on study tour
चंडीगढ़ - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

स्टडी टूर पर इंदौर और नागपुर जाने के लिए चंडीगढ़ के 21 पार्षदों ने अपनी सहमति दे दी है। इनमें अब तक टूर का विरोध करने वाले आम आदमी पार्टी के भी 9 पार्षद शामिल हैं। भाजपा के भी 9 पार्षदों ने सहमति दे दी है। कांग्रेस के दो और शिरोमणि अकाली दल के एक पार्षद ने भी टूर पर जाने की इच्छा जताई है। संयुक्त आयुक्त गुरिंदर सोढ़ी और एक्सईएन अजय गर्ग भी टूर पर जाएंगे।

विज्ञापन


मेयर सरबजीत कौर ने बताया कि टूर के लिए पार्षद 10 सितंबर को रवाना होंगे और 16 को वापस आएंगे। इस दौरान तीन दिन इंदौर और दो दिन नागपुर का दौरा करेंगे जबकि दो दिन आने-जाने में लगेंगे। गुरुवार को बैठक कर सभी पार्षदों से उनकी सहमति ली गई। सहमति देने वाले पार्षदों के पत्र सदन के सचिव और संयुक्त आयुक्त गुरिंदर सोढ़ी को भेज दिए गए हैं। अब टिकट और होटल बुकिंग की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

विज्ञापन

प्रधानमंत्री के जन्मदिन से पहले रखा कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा 17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक सेवा पखवाड़ा मनाएगी। इस दौरान शहर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। ऐसे में 17 सितंबर के बाद भाजपा के पार्षदों के पास टूर पर जाने का समय नहीं होता। इसलिए इसे 16 सितंबर तक रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गोवा टूर रद्द होने से दिखी पार्षदों में नाराजगी

गोवा और नागपुर का टूर रद्द होने से कई पार्षदों में नाराजगी भी दिखी। ज्यादातर पार्षदों में आम आदमी पार्टी के खिलाफ नाराजगी थी। पार्षदों का कहना था कि जब टूर का विरोध करना था तो अब सहमति क्यों दी जा रही है। अब किसी को नहीं जाना चाहिए। वहीं कांग्रेस पार्षदों ने अपना पक्ष स्पष्ट कर दिया कि हमने पहले भी दो लोगों को भेजने का प्रस्ताव दिया था और यहां भी दो ही पार्षद जाएंगे।

इन पार्षदों ने दी सहमति

मेयर सरबजीत कौर, सीनियर डिप्टी मेयर दिलीप शर्मा, कनवरजीत राणा, मनोज सोनकर, कुलजीत संधू, जशमनप्रीत सिंह, राजेंद्र शर्मा, सौरभ जोशी, प्रेमलता, अंजू कत्याल, तरुणा मेहता, कुलदीप, जसविंदर कौर, सुमन देवी, रामचंद्र यादव, पूनम, नेहा, गुरबक्श रावत, जसबीर सिंह।

हमने दो पार्षदों के लिए बैठक में प्रस्ताव पास किया था। हम उन्हीं पार्षदों को स्टडी टूर पर भेज रहे हैं। हमारे दोनों पार्षद स्टडी करके वहां की बेहतर व्यवस्थाओं को अपने लागू करने का प्रयास करेंगे। - एचएच लक्की, प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस



गोवा और मुंबई का टूर सिर्फ घूमने के उद्देश्य से था। इंदौर और नागपुर दोनों जगह अच्छा काम हो रहा है। इंदौर स्वच्छता में क्यों अव्वल है, यह देखने और सीखने को मिलेगा इसलिए हमने सहमति दी।- प्रेम गर्ग, प्रदेश अध्यक्ष, आप

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed