फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh Coronavirus Cases Update: 821 new Case of Corona, Five Corona Positive Died 

चंडीगढ़ में कोरोना : 821 नए केस, पांच ने दम तोड़ा, रोजाना हो रही 3200 से ज्यादा सैंपलिंग 

Tue, 27 Apr 2021 03:35 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 27 Apr 2021 03:35 PM IST
सार

चंडीगढ़ में इससे पहले 23 अप्रैल को 828 मरीज मिले थे और उस दिन 3 मरीजों की मौत की पुष्टि की गई थी। एकांतवास में रखे गए 477 मरीजों को 10 दिन की अवधि पूरी करने पर सोमवार को छुट्टी दे दी गई।

विज्ञापन
Chandigarh Coronavirus Cases Update: 821 new Case of Corona, Five Corona Positive Died 
चंडीगढ़ में कोरोना की जांच करवाता व्यक्ति। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ में सोमवार को 821 नए संक्रमित मिले, जबकि पांच मरीजों की मौत हो गई। एक दिन में मृतकों का यह अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इससे पहले चंडीगढ़ में 23 अप्रैल को 828 मरीज मिले थे और उस दिन 3 मरीजों की मौत की पुष्टि की गई थी। चंडीगढ़ में रोजाना लगभग 3200 से ज्यादा लोगों की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन


शहर में सोमवार को जिन पांच मरीजों की मौत हुई, उनमें सेक्टर-52 निवासी 40 वर्षीय और सारंगपुर निवासी 45 वर्षीय महिला की जीएमसीएच-32, मनीमाजरा निवासी 70 साल के वृद्ध और सेक्टर-38 वेस्ट निवासी 80 साल की वृद्धा की जीएमएसएच-16 में मौत हो गई। वहीं, खुड्डा लाहौरा निवासी 65 साल के वृद्ध की पीजीआई में मौत हो गई। ये सभी कोरोना संक्रमित होने के अलावा किसी न किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित थे।
विज्ञापन


दूसरी ओर, एकांतवास में रखे गए 477 मरीजों को 10 दिन की अवधि पूरी करने पर सोमवार को छुट्टी दे दी गई। स्वास्थ्य विभाग ने 24 घंटे में 3902 लोगों की कोरोना जांच की, जिनमें से 821 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जबकि 65 की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। शहर में सक्रिय केसों की संख्या 5575 हो गई है, जबकि अब तक 440 मरीजों की मौत हो चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मनीमाजरा में सबसे ज्यादा 35 संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा सेक्टर-45 से 32, सेक्टर-7 से 10, सेक्टर 9 से 11 , सेक्टर 11 से 14, सेक्टर 15 से 19, सेक्टर 18 से 13, सेक्टर 19 से 20 , सेक्टर 20 से 21 , सेक्टर 21 से 24, सेक्टर 22 से 23, सेक्टर 25 से 12, सेक्टर 27 से 16 , सेक्टर 32 से 23, सेक्टर 37 से 19, सेक्टर 34 से 13, सेक्टर 35 से 22, सेक्टर 37 से 15, सेक्टर 38 से 18 , सेक्टर 40 से 16 , सेक्टर 41 से 27 , सेक्टर 42 से 22, सेक्टर 43 से 13, सेक्टर 44 से 19, सेक्टर 46 से 18, सेक्टर 47 से 10, सेक्टर 48 से 15, सेक्टर 49 से 16 , सेक्टर 50 से 20, दड़वा से 12, धनास से 26, हल्लोमाजरा से 28, मलोया से 17, मौलीजागरां से 14 और पीजीआई से 7 संक्रमित मरीज मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed