फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh corona update, Corona in Mohali, Panchkula Corona latest News

कोरोना: चंडीगढ़ में चार और मोहाली में पांच की मौत, ट्राइसिटी में 325 नए पॉजिटिव मिले

Wed, 30 Sep 2020 11:25 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/मोहाली/पंचकूला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/मोहाली/पंचकूला Published by: ajay kumar Updated Wed, 30 Sep 2020 11:25 PM IST
विज्ञापन
Chandigarh corona update, Corona in Mohali, Panchkula Corona latest News
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : पीटीआई

चंडीगढ़ में बुधवार को कोरोना से चार और मरीजों की मौत की पुष्टि की गई, वहीं 129 नए संक्रमित मिले। इनमें पुरुषों की संख्या 88 जबकि महिलाओं की संख्या 41 है। वहीं, 215 मरीजों को स्वस्थ होने पर अस्पतालों और कोविड सेंटरों से छुट्टी दे दी गई। चंडीगढ़ में जिन मरीजों की मौत की पुष्टि हुई है उनमें से सेक्टर-50 के 61 वर्षीय वृद्ध और मनीमाजरा के 48 वर्षीय पुरुष की पीजीआई में इलाज के दौरान बुधवार को जबकि धनास के 30 वर्षीय युवक की 29 सितंबर को जीएमएसएच-16 में मौत हो गई। 

विज्ञापन


वहीं, सेक्टर-41 निवासी 49 वर्षीय पुरुष ने मोहाली स्थित एक निजी अस्पताल में बुधवार को दम तोड़ा। यह सभी लोग कोरोना के साथ अन्य गंभीर बीमारियों से ग्रस्त थे। चार लोगों की मौत के साथ शहर में अब कोरोना मृतकों की संख्या 162 हो गई है। वहीं, 129 नए मरीजों के मिलने के बाद शहर में कोरोना पॉजिटिव केस की संख्या 11938 हो गई है। वहीं, अभी 189 संदिग्ध मरीजों की जांच रिपोर्ट आना बाकी है।  
विज्ञापन


कोरोना को हराकर घर पहुंचीं मेयर राजबाला मलिक
मेयर राजबाला मलिक कोरोना को हराकर घर पहुंच गईं हैं। उन्हें बुधवार को पीजीआई के कोविड अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इस मौके पर पीजीआई के निदेशक प्रो. जगतराम मौजूद रहे। उन्होंने मेयर को शुभकामनाएं दीं। बीते 24 सितंबर को अचानक तबीयत खराब होने पर उन्हें पीजीआई के कोविड अस्पताल के गंभीर तीव्र श्वसन संक्रमण वार्ड में भर्ती किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि 16 सितंबर को राजबाला मालिक की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद से वह अपने घर में ही एकांतवास में थीं लेकिन तबीयत बिगड़ने पर एक निजी अस्पताल में कुछ दिन भर्ती रहने के बाद 24 सितंबर को उन्हें पीजीआई में स्थानांतरित करना पड़ा था। मंगलवार को पीजीआई से छुट्टी मिलने के समय उन्होंने डॉक्टरों के साथ ही पैरा मेडिकल स्टाफ की सराहना की। कहा कि पीजीआई की टीम इलाज के साथ ही पॉजिटिव मरीजों का आत्मविश्वास बढ़ाने का काम कर रही है। वहीं, पीजीआई निदेशक प्रो. जगतराम व उनकी टीम ने उन्हें शुभकामनाएं देकर घर रवाना किया। 

पंचकूला में कोरोना के 62 नए संक्रमित मिले

पंचकूला में बुधवार को 62 नए संक्रमित पाए गए हैं। इसकी पुष्टि पंचकूला की सीएमओ डॉ. जसजीत कौर ने की है। अब तक पंचकूला में कुल 86 मौत हो चुकी है। बुधवार को सबसे ज्यादा दस मामले कालका और पिंजौर में मिले हैं। कालका में कोरोना संक्रमण के 10 मामले आए हैं जबकि पिंजौर में 11  मामले सामने आए हैं। 

सीएमओ डॉ. जसजीत कौर ने बताया कि पंचकूला में कोरोना से मौत का आंकड़ा 86 है। करोना टेस्ट सेंटर में जो सैंपल लिए जा रहे हैं उससे ही कोरोना के ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं जिन क्षेत्रों में कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, उनको कंटेनमेंट जोन घोषित किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी कोरोना संक्रमित मरीजों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया जा रहा है। 

इन सभी कोरोना संक्रमित मरीजों के परिजनों को भी आइसोलेट करने की प्रक्रिया में स्वास्थ्य विभाग जुट गया है। इसके साथ ही सभी कोरोना संक्रमित मरीजों के संपर्क में आए लोगों की लिस्ट बनाई जा रही है और उनको ट्रेस किया जा रहा है जिससे उन्हें भी क्वारंटीन किया जा सके और सैंपल कोरोना टेस्ट के लिए भेजे जा सकें।

इन इलाकों में मिले पॉजिटिव केस 

डॉ. जसजीत कौर ने बताया कि अभयपुर, औद्योगिक क्षेत्र, जलोली, कुंडी, महेशपुर, पुलिस लाइन, रिहोड़, सुरजपुर, सेक्टर 12, 14, 17, 20 और 28 में एक-एक मामला पॉजिटव आया है। इसी प्रकार अलीपुर, बरोना खुर्द, चीकन, पावर कॉलोनी सेक्टर 11 व 27 मे दो दो, अमरावती एनक्लेव, बरवाला, रायपुररानी, सेक्टर 8, 12ए, 16, 25 और 26 में तीन तीन, सेक्टर 9, में चार, एमडीसी सेक्टर 4  में 5, सेक्टर 7, 15 व 21 में 6-6, सेक्टर 2 में 7, खड़क मंगोली में 9, कालका में 10 व पिंजौर में 11 मामले पॉजिटिव मिले हैं।

मोहाली में कोरोना से पांच की मौत, 134 नए संक्रमित मिले और 240 ठीक हुए
मोहाली में कोरोना की वजह से बुधवार को पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि 134 लोग संक्रमित मिले हैं। वहीं, 240 लोगों ने कोरोना को मात देकर जिंदगी की जंग जीती है। सिविल सर्जन डॉ. मनजीत सिंह ने बताया कि जिले में अब तक कुल 10387 कोरोना पीड़ित मिले हैं। जिनमें से 8469 मरीज ठीक हो चुके हैं और 194 मरीजों की मौत हो चुकी है। जिले मे अभी 1724 सक्रिय मरीज हैं। 

बुधवार को जिन पांच लोगों की मौत हुई है, उनमें फेज-3 निवासी 70 वर्षीय महिला थी। वह किडनी की मरीज थी और आईवी अस्पताल में भर्ती थी। जबकि गांव चोल्टा निवासी 61 वर्षीय पुरुष की राजिंद्रा अस्पताल पटियाला में मौत हुई है। वह पहले से ही बीमार थे। दशमेश नगर खरड़ में 75 वर्षीय महिला की मौत हुई है। वह दिल की बीमारी से पीड़ित थी और फोर्टिस अस्पताल में भर्ती थी। 

दप्पर में 52 वर्षीय महिला की राजिंदर अस्पताल पटियाला में और सेक्टर-78 में 66 वर्षीय पुरुष की सोहाना अस्पताल में मौत हुई है। वहीं, नए कोरोना पीड़ितों में बनूड़ में एक, डेराबस्सी में 8, खरड़ में 5, लालड़ू में एक, बूथगढ़ में 4, मोहाली और आसपास से 101 मामले और घडुआं में दो और ढकौली में 12 मरीज सामने आए हैं।

ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ी
मोहाली जिले में अब संक्रमितों की अपेक्षा ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़ रही है। अब जिला स्वास्थ्य विभाग ग्रामीण एरिया में जांच ज्यादा की जा रही है। जिससे कोरोना पीड़ितों की समय पर पहचान कर उनका इलाज शुरू किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed