फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh, Corona infection regains, 49 new patients found

कोरोना के मामलों में लगातार दूसरे दिन भी उछाल

Fri, 26 Feb 2021 02:28 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 26 Feb 2021 02:28 AM IST
विज्ञापन
chandigarh, Corona infection regains, 49 new patients found
चंडीगढ़। शहर में करोना संक्रमण की रफ्तार फिर तेज हो गई है। कुछ दिन पहले संक्रमण का आंकड़ा 20 से नीचे आ गया था लेकिन अब 50 के पास पहुंच गया है। प्रशासन द्वारा दी गई छूट में लोगों की लापरवाही और नियमों की अनदेखी के कारण एक बार फिर स्थिति गंभीर होने लगी है। शहर में वीरवार को कोरोना के 49 नए मामले सामने आए जबकि बीते बुधवार को 41 नए मरीज मिले थे। इसके साथ ही शहर में सक्रिय केसों की संख्या 279 पर पहुंच गई है जबकि अब तक 351 मरीजों की मौत हो चुकी है। इनमें से 26 मौतें 1 जनवरी से 25 फरवरी के बीच हुई हैं। कोरोना के केस बढ़ने से स्वास्थ्य विभाग चिंतित है। लोगों से एहतियात बरतने की अपील की जा रही है।
विज्ञापन

56 दिन में दो हजार से ज्यादा केस
जनवरी से अब तक शहर में कोरोना के 2367 मरीज मिल चुके हैं जबकि उम्मीद जताई जा रही थी कि हम संक्रमण पर काबू पा रहे हैं। अगर आंकड़ों पर गौर करें तो 31 दिसंबर को पॉजिटिव मरीजों की संख्या 19223 थी जो महज 56 दिनों में बढ़कर 21590 पर पहुंच गई है। उधर, कोरोना से होने वाली मौतें भी थमने का नाम नहीं ले रहीं। इस साल जनवरी से अब तक कोरोना से 26 लोग अपनी जान गवां चुके हैं। मरने वालों में सबसे ज्यादा 60 साल के ऊपर के और गंभीर बीमारियों से ग्रस्त मरीज थे। विशेषज्ञों का कहना है कि अब भी कोरोना से मरने वालों में हाइपरटेंशन, किडनी, फेफड़ा, हृदय व कैंसर रोग संबंधी मरीजों की तादाद ज्यादा है।
विज्ञापन

बॉक्स
दिनोंदिन बढ़ रहे केस
दिन केस
19 फरवरी 19
20 फरवरी 26
21 फरवरी 28
22 फरवरी 38
23 फरवरी 37
24 फरवरी 41
25 फरवरी 49
कोट
कोरोना की रफ्तार एक बार फिर बढ़ने लगी है। ऐसे में जरूरी है कि लोग बचाव के मानकों का कड़ाई से पालन करें। कोरोना टीकाकरण के लाभार्थी तय समय पर टीका लगवा कर खुद को सुरक्षित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ अमनदीप कंग, स्वास्थ्य निदेशक, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed