पिज्जा मंगाने पर कैरीबैग के पैसे ले डोमिनोज तो पढ़ा दें उपभोक्ता फोरम का यह आदेश, और आप भी जान लें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डोमिनोज कंपनी जुबिलेंट फूड वर्क्स लिमिटेड को कैरीबैग के पैसे चार्ज करना महंगा पड़ गया है। उपभोक्ता फोरम ने कंपनी को सेवा में कोताही का दोषी करार देते हुए पैसे लौटाने के निर्देश दिए हैं।
साथ ही फोरम ने कहा है कि कंपनी सामान खरीदने वाले अपने सभी ग्राहकों को मुफ्त में कैरीबैग दे। फोरम ने जुबिलेंट फूड वर्क्स लिमिटेड (डोमिनोज) को पेपर कैरी बैग के लिए चार्ज किए गए 14 रुपये लौटाने व मानसिक पीड़ा व उत्पीड़न के लिए 100 रुपये का मुआवजा देने के निर्देश दिए।
500 रुपये मुकदमा खर्च देने के निर्देश भी दिए गए हैं। साथ ही कंपनी को राज्य उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग चंडीगढ़ के सेक्रेटरी के नाम पर कंज्यूमर लीगल ऐड अकाउंट में 10 हजार रुपये भी जमा करवाने के निर्देश दिए हैं। सेक्टर-28सी निवासी वकील पंकज चांदगोठिया ने उपभोक्ता फोरम में सेक्टर-8सी स्थित डोमिनोज, जुबिलेंट फूड वर्क्स लिमिटेड के खिलाफ शिकायत दी थी।
शिकायत में उन्होंने बताया कि दो पिज्जा लेने के लिए उन्होंने अपने ड्राइवर को स्टोर में भेजा। दो रेगुलर पिज्जा के लिए 306 रुपये मांगे गए। वकील पंकज चांदगोठिया ने जब बिल देखा तो वह हैरान रह गए कि कैरीबैग के लिए 14 रुपये चार्ज किए गए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि स्टोर में कहीं भी जिक्र नहीं किया गया था कि कैरीबैग के अलग से पैसे चार्ज किए जाएंगे।
कैरीबैग के दोनों ओर डोमिनोज के लोगो प्रिंट थे। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि कस्टमर्स से कैरीबैग के लिए पैसे चार्ज करके कंपनी अपना विज्ञापन कर रही है। इसके चलते ही शिकायतकर्ता ने फोरम में शिकायत देते हुए कंपनी से कैरीबैग के लिए चार्ज की गई 14 रुपये की राशि वापस लौटाने और सेवा में कोताही के लिए मुआवजा देने की भी मांग की।
वहीं, कंपनी ने फोरम में अपना पक्ष रखते हुए कहा कि उन्होंने सेवा में कोई कोताही नहीं बरती। फोरम ने अपने आदेश में कहा कि कंपनी ग्राहकों को कैरीबैग खरीदने के लिए विवश कर गलत कर रही है।