फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh Congress protest against increasing economic burden on public due to wrong policies of BJP

Chandigarh: राजभवन जा रहे चंडीगढ़ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका, बैरिकेड के सामने बैठ लगाए नारे

Mon, 13 Mar 2023 02:21 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 13 Mar 2023 02:21 PM IST
सार

चंडीगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष एचएस लक्की ने कहा कि भाजपा ने चुनाव में जो वादे किए वह पूरा नहीं हुए। लोग परेशान हैं लेकिन भाजपा के नेता और मंत्री सुनने को तैयार नहीं हैं। लक्की ने बताया कि आज के प्रदर्शन में जिला अध्यक्षों, ब्लॉक अध्यक्षों साहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।

विज्ञापन
Chandigarh Congress protest against increasing economic burden on public due to wrong policies of BJP
चंडीगढ़ में कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने बैरिकेड लगाकर रोका। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को राजभवन घेरने और चंडीगढ़ के प्रशासक को मांगपत्र सौंपने के लिए मार्च शुरू किया। कुछ कदम चलने के बाद ही सेक्टर-18 और 19 के लाइट प्वाइंट पर बेरिकेड लगाकर पुलिस ने उन्हें रोक लिया। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। हाथों में झंडे और नारे लिखे तख्ती लिए कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। मार्च का नेतृत्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष एचएस लक्की ने किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता शामिल हुए।

विज्ञापन


लक्की ने बताया कि कांग्रेस पार्टी द्वारा केंद्र की भाजपा सरकार और भाजपा के नेतृत्व वाले चंडीगढ़ नगर निगम द्वारा किए जा रहे लोक विरोध कार्यों के विरोध में मार्च किया गया। इसमें स्थानीय स्तर पर करोड़ों का पार्किंग घोटाला, पानी की दरों में बढ़ोतरी, संपर्क केंद्रों पर अत्यधिक सेवा शुल्क, शेयरवाइज पंजीकरण पर प्रतिबंध, बिजली दरों में प्रस्तावित वृद्धि, कॉलोनियों और हाउसिंग बोर्ड के निवासियों को नोटिस जारी किए जाने जैसे आम आदमी से संबंधित विभिन्न मुद्दों के अलावा राष्ट्रीय स्तर पर मूल्य वृद्धि, बेरोजगारी के मुददे शामिल हैं। लक्की ने कहा कि अदाणी घोटाला जैसे मुद्दों पर राजभवन का घेराव करने के लिए इकट्ठे हुए।
विज्ञापन


लक्की ने कहा कि पार्टी ने चंडीगढ़ में पार्किंग घोटाले और अडानी घोटाले की राष्ट्रीय स्तर पर सीबीआई जांच की मांग की। प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए एचएस लक्की ने कहा कि शहर और केंद्र दोनों जगह जनता के पैसे की खुली लूट हो रही है। नगर निगम में करोड़ों का पार्किंग घोटाला ज्वलंत उदाहरण हैं। उन्होंने कहा कि कहीं न कहीं किसी को बचाया जा रहा है। इसकी जांच की जानी चाहिए जो केवल सीबीआई जांच के माध्यम से ही संभव है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के आदेश की गलत व्याख्या करने और शेयर के हिसाब से पंजीकरण रोकने के लिए चंडीगढ़ प्रशासन पर भी सवाल उठाया। प्रदेश पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों, ब्लाक अध्यक्षों, कांग्रेस के विभिन्न अग्रिम संगठनों के प्रमुखों सहित विभिन्न कांग्रेस नेताओं ने महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर भाजपा को घेरा। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि गैस, दूध, पेट्रोल, डीजल और अन्य आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में भारी वृद्धि हुई है और आम आदमी को बहुत परेशानी हो रही है और उसका जीना मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि जनता भाजपा को जल्द ही इस देश की सत्ता से हटाएगी।

हरियाणा कांग्रेस भी उतरी सड़कों पर, पुलिस ने हिरासत में लिया
हिंडनबर्ग रिपोर्ट की जांच की जेपीसी (ज्वाइंट पार्लियामेंट्री कमेटी) से कराने की मांग को लेकर हरियाणा कांग्रेस ने सोमवार को चंडीगढ़ में प्रदर्शन किया। ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ अभियान के लिए हरियाणा के संयोजक बनाए गए सुभाष चोपड़ा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी उदयभान और राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजभवन की तरफ मार्च किया। हालांकि, चंडीगढ़ सेक्टर-9 स्थित पार्टी मुख्यालय से 500 मीटर की दूरी पर ही पुलिस ने बैरिकेड्स लगाकर उनको रोक लिया। काफी हंगामे और धक्का-मुक्की के बीच पुलिस ने कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया।

चंडीगढ़ पुलिस थाने में भी कांग्रेसियों ने हरियाणा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और बेरोजगारी, महंगाई, पुरानी पेंशन स्कीम, बुढ़ापा पेंशन, 100-100 गज के मुफ्त प्लॉट समेत भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार और घोटालों को लेकर हंगामा किया। इसी दौरान पार्टी नेताओं ने राज्यपाल प्रतिनिधि को हिंडनबर्ग रिपोर्ट की जेपीसी जांच की मांग के लिए ज्ञापन भेजा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed