फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh congress new plaan ,mc election 2016 ,mc election in december

एमसी चुनाव: पैराशूट उम्मीदवारों को मैदान में नहीं उतारेगी कांग्रेस

Tue, 18 Oct 2016 09:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 18 Oct 2016 09:37 AM IST
विज्ञापन
chandigarh congress new plaan ,mc election 2016 ,mc election in december
MC Election 2016 - फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस पार्टी इस बार पैराशूट उम्मीदवार किसी भी वार्ड में नहीं उतारेगी। सोमवार से कांग्रेस ने टिकट आवेदन के लिए फार्म देने शुरू कर दिए हैं। हर दावेदार को आवेदन करना जरूरी है। आवेदन न करने वाले किसी भी दावेदार पर विचार नहीं किया जाएगा। दावेदार जिस वार्ड के लिए टिकट का आवेदन करेगा उसे उसी वार्ड के लिए टिकट पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन


जबकि इससे पहले हुए नगर निगम चुनाव में कांग्रेस की ओर से ऐसे दावेदारों को भी टिकट दे दिया जाता था जो आवेदन भी नहीं करते थे।  लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। कई बार ऐसा भी हुआ है जब कोई नेता किसी विशेष वार्ड के लिए आवेदन करता था लेकिन पार्टी वितरण के समय उसे आवेदन करने वाले वार्ड से टिकट न देकर दूसरे वार्ड से मैदान में उतार देती थी।
विज्ञापन


 कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा का कहना है कि किसी भी ऐसे नेता को टिकट नहीं दिया जाएगा जिसने आवेदन न किया हो। उनका कहना है कि टिकट के लिए आवेदन के साथ साथ शपथ पत्र भी देना होगा। छाबड़ा का कहना है कि फार्म भी टिकट दावेदार खुद निजी तौर पर कांग्रेस कार्यालय में आकर जमा करना होगा। किसी के हाथ भेजा गया आवेदन फार्म मंजूर नहीं किया जाएगा। आवेदन जमा करते समय दो हजार का शुल्क भी देना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व में पार्टी का विरोध करने की भी जानकारी देनी होगी

chandigarh congress new plaan ,mc election 2016 ,mc election in december
अंदरूनी कलह से कैसे पार पाएगी कांग्रेस - फोटो : File Photo
कांग्रेस पार्टी ने 50 से ज्यादा आवेदन फार्म दावेदारों को दिए हैं, लेकिन इस बार फार्म भरना आसान नहीं है क्योंकि शपथ पत्र में दावेदार को यह भी बताना होगा कि पूर्व में कभी पार्टी का विरोध किया है, कभी पार्टी के खिलाफ जाकर चुनाव लड़ा है या कभी पार्टी से निलंबित किया गया है।

सूत्रों का कहना है कि ऐसा करके बंसल गुट की ओर से तिवारी गुट को टारगेट किया गया है। तिवारी गुट में ऐसे कुछ नेता हैं जो टिकट मांग रहे हैं लेकिन पूर्व में उन्होंने पार्टी के खिलाफ चुनाव लड़ा है जिनमें चंद्रमुखी शर्मा, कुलबीर सिंह और प्रिंसिपल गुरबचन सिंह हैं। गुरबचन सिंह राष्ट्रवादी कांग्रेस के भी अध्यक्ष रह चुके हैं। जबकि बंसल गुट में भी ऐसे दावेदार है जो पूर्व में पार्टी छोड़ चुके हैं या पार्टी ने उन्हें निलंबित कर दिया था।

हर पोलिंग बूथ में रहने वाले 5-5 मतदाताओं की देनी है जानकारी
इस बार दावेदारों को फार्म भरने में काफी पसीने छूटेंगे दावेदार को संबंधित वार्ड के हर पोलिंग बूथ से 5-5 मतदाओं के नाम, उनका पता, वोट नंबर और मोबाइल नंबर की भी जानकारी देनी होगी। इसके अलावा दावेदार को पूर्व में चुनाव लड़ने पर कितने वोट मिले थे इसकी भी जानकारी देनी है।

भाजपा 15 नवंबर के बाद मांगेगी आवेदन
भाजपा अपनी पार्टी के दावेदारों से 15 नवंबर के बाद आवेदन फार्म मांगेगी, जबकि कांग्रेस ने आवेदन फार्म जमा करने की अंतिम तारीख 25 अक्तूबर रखी है। भाजपा के प्रदेश महासचिव चंद्रशेखर का कहना है कि अभी टिकट के लिए आवेदन फार्म लेने की कोई तारीख तय नहीं की गई है। 15 नवंबर के बाद ही फार्म लेने की उम्मीद है। उनका कहना है कि कोर कमेटी की बैठक में आवेदन फार्म की तारीख तय की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed