फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh company defrauded of Rs 68 crore in the name of Mumbai project

Chandigarh News: मुंबई प्रोजेक्ट के नाम पर चंडीगढ़ की कंपनी से 68 करोड़ की ठगी

Sat, 17 Jan 2026 03:07 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jan 2026 03:07 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh company defrauded of Rs 68 crore in the name of Mumbai project
चंडीगढ़। मुंबई में प्रोजेक्ट शुरू कराने के नाम पर चंडीगढ़ की एक कंपनी से 68 करोड़ रुपये की बड़ी ठगी का मामला सामने आया है। आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने एसिक्स बायोसाइंसेज लिमिटेड के अधिकृत प्रतिनिधि गगन अग्रवाल की शिकायत पर मुंबई और दुबई के तीन आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार आरोपियों में मुंबई निवासी मीनाक्षी किशोर मेहता और दुबई निवासी निलय किशोर मेहता व रुशिना मेहता शामिल हैं। शिकायत में बताया गया है कि वर्ष 2023 में कंपनी मुंबई में कारोबार विस्तार की योजना बना रही थी। इसी दौरान आरोपियों ने खुद को ट्रू कैप फाइनेंस लिमिटेड और विल्सन होल्डिंग्स प्राइवेट लिमिटेड से जुड़ा बताते हुए संपर्क किया।
विज्ञापन

आरोप है कि मुंबई के अंधेरी ईस्ट स्थित संपत्ति के विकास के लिए 6 मार्च 2024 को संयुक्त विकास समझौता कराया गया। आरोपियों ने भरोसा दिलाया कि ब्याज-मुक्त सिक्योरिटी डिपॉजिट ट्रस्ट में सुरक्षित रहेगी और केवल प्रोजेक्ट के लिए ही इस्तेमाल होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन दावों पर भरोसा कर कंपनी ने मार्च 2024 में अपने चंडीगढ़ स्थित एचडीएफसी बैंक खाते से 68 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए, जो मीनाक्षी मेहता के निजी खाते में जमा हुए। बाद में न तो प्रोजेक्ट शुरू हुआ और न ही रकम लौटाई गई। पुलिस के मुताबिक राशि को अन्य खातों में ट्रांसफर कर अलग-अलग कंपनियों में डायवर्ट किया गया। मामले की गहन जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed