फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh Commissioner Anindita Mitra written letter to chargesheet MOH Dr. Amritpal Wadding 

चंडीगढ़: कूड़ा गाड़ियों के चालकों की भर्ती प्रक्रिया में लापरवाही, एमओएच को चार्जशीट करने के लिए आयुक्त ने पंजाब को लिखा पत्र

Thu, 18 Nov 2021 03:35 PM IST
निवेदिता वर्मा नवदीप मिश्रा, अमर उजाला, चंडीगढ़
नवदीप मिश्रा, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 18 Nov 2021 03:35 PM IST
सार

एमओएच डॉ. वडिंग का तीन साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद तीन साल के लिए उनका कार्यकाल और बढ़ा दिया गया। उसके बाद से ही एमओएच लोगों की नजरों में हैं।

विज्ञापन
Chandigarh Commissioner Anindita Mitra written letter to chargesheet MOH Dr. Amritpal Wadding 
चंडीगढ़ नगर निगम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ की आयुक्त आनिंदिता मित्रा ने बुधवार को एमओएच डॉ. अमृतपाल वडिंग को चार्जशीट करने के लिए उनके मूल कैडर पंजाब के स्वास्थ्य विभाग को पत्र लिख दिया है। घर-घर से कचरा उठाने वाली गाड़ियों के लिए चालक भर्ती प्रक्रिया में लापरवाही बरतने के मामले में आयुक्त ने यह कार्रवाई की है।

विज्ञापन


निगम सूत्रों के अनुसार, घरों से कचरा उठाने वाली 96 गाड़ियां अब भी स्टोर में खड़ी हैं। उनके लिए निगम को चालकों की भर्ती करनी थी। 27 अक्तूबर 2021 को चालकों की भर्ती का टेंडर भी खुल गया था। इस बीच आयुक्त ने कई बार एमओएच से भर्ती प्रक्रिया के बारे में भी पूछा। एमओएच ने आयुक्त को बताया कि भर्ती प्रक्रिया अंतिम चरण में है।
विज्ञापन



कुछ दिन पहले एमओएच ने आयुक्त से कहा कि चालकों की भर्ती के लिए कमेटी बना दें। इस पर आयुक्त को गुस्सा आ गया। उन्होंने एमओएच से कहा कि निगम चुनाव सिर हैं। जल्द आचार संहिता लग जाएगी। अब कमेटी चालकों का चयन करेगी तो आचार संहिता में टेंडर कैसे लगेगा। डेपुटेशन पर आए अधिकारी व कर्मचारियों को चार्जशीट या अन्य कार्रवाई करने का अधिकार उनके मूल विभाग के पास ही होता है। इसलिए आयुक्त ने पंजाब के स्वास्थ्य विभाग को पत्र लिखकर एमओएच को चार्जशीट करने के लिए पत्र लिख दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सफाई व्यवस्था के टेंडर पर भी उठा था सवाल
इससे पहले दक्षिण के सेक्टरों में सफाई व्यवस्था के लिए भी टेंडर प्रक्रिया को लेकर भी एमओएच सवालों के घेरे में आ चुके हैं। सदन ने दक्षिण के सेक्टरों के लिए लायंस कंपनी का टेंडर खत्म कर नए सिरे से टेंडर प्रक्रिया करने को कहा था, लेकिन एमओएच ने सितंबर के बाद से फाइल ही आगे नहीं बढ़ाई, जबकि नवंबर में लॉयंस कंपनी का टेंडर खत्म हो रहा है। आयुक्त ने कहा कि इतनी जल्दी नया टेंडर करना संभव नहीं, इसलिए लायंस कंपनी का टेंडर बढ़ाया जाए। इस पर सदन ने प्रशासक से जांच की मांग की थी। जो सदन की कार्रवाई में भी नोट करवाई गई।


तीन साल का कार्यकाल बढ़ने के बाद से निशाने पर
पंजाब और हरियाणा से डेपुटेशन पर आने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों का चंडीगढ़ में तीन साल का कार्यकाल होता है। इस साल एमओएच डॉ. वडिंग का तीन साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद तीन साल के लिए उनका कार्यकाल और बढ़ा दिया गया। उसके बाद से ही एमओएच लोगों की नजरों में हैं। कुछ दिनों में ही एमओएच कई मामलों में घिरे हुए नजर आने लगे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed