{"_id":"5e0a5e4d8ebc3e87a25b53b8","slug":"chandigarh-club-will-go-through-the-tunes-of-sohail-sen-chandigarh-news-pkl361601422","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोहेल सेन की धुनों से गुजेंगा चंडीगढ़ क्लब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोहेल सेन की धुनों से गुजेंगा चंडीगढ़ क्लब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। रिकॉर्ड तोड़ गीत ‘बाला बाला’ के गायक सोहेल सेन नए साल की पूर्व संध्या पर चंडीगढ़ क्लब में शाम 7.30 बजे से लाइव परफारमेंस देंगे। बाला बाला गीत ने लगभग पूरे देश में बॉलीवुड प्रेमियों को अभिनेता अक्षय कुमार द्वारा गाने पर किए गए सिगनेचर स्टेप को दोहराने का रिकॉर्ड बना दिया। सोहेल सेन ने चंडीगढ़ क्लब में सोमवार को पत्रकारों से बातचीत की।
इस मौके पर सोहेल सेन ने कहा, ‘मेरे पिता समीर सेन संगीत निर्देशक जोड़ी दिलीप सेन-समीर सेन का हिस्सा रहे हैं और उनका मेरे जीवन पर हमेशा से गहरा प्रभाव रहा है। मैंने दादा शंभू सेन से शास्त्रीय संगीत की बारीकियां सीखीं। सोहेल तबला के अलावा पियानो, मजीरा जैसे कई वाद्य यंत्र बजा लेते हैं।
सोहेल ने कहा कि चंडीगढ़ क्लब में लाइव प्रदर्शन करने के लिए उत्सुक हूं। चंडीगढ़ और विशेष रूप से पंजाब क्षेत्र में बॉलीवुड के साथ पंजाबी संस्कृति का बहुत करीबी संबंध है और संगीत बॉलीवुड फिल्मों और गीतों का एक बहुत महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने कहा, चंडीगढ़ क्लब में नए साल की पूर्व संध्या पार्टी के लिए एक विशेष तैयारी की है जिसे बाला 2.0 नाम दिया है। सोहेल ने कहा कि वह माइकल जैक्सन से लेकर मेंहदी हसन तक जैसे संगीतकारों से प्रेरणा लेते आए हैं। वह सिर्फ एक गायक नहीं है, बल्कि गीत लिखने के साथ साथ संगीत भी बनाते हैं। आशुतोष गोवारिकर की व्हाट्स योर राशि (2009) में , प्रियंका चोपड़ा की ज्योतिषीय बारीकियों को दर्शाने और देशभक्ति पर आधारित बायोपिक खेलें हम जी जान से (2010) में दिलकश धुनें को तैयार किया। सोहेल ने कहा कि मैं हर बार कुछ नया और अलग करने की इच्छा से प्रेरित होता हूं। मुझे लगातार नई आवाजों, शैलियों और ध्वनियों के साथ काम करना पसंद है।