फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh Club issued a decree for the election key

चंडीगढ़ क्लब के चुनाव के लिए अहम फरमान जारी

Tue, 02 Feb 2016 11:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 02 Feb 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
Chandigarh Club issued a decree for the election key

चंडीगढ़ क्लब के चुनाव के लिए अभी नामांकन को 13 दिन बचे हैं। लेकिन उम्मीदवारों ने अभी से प्रचार शुरू कर दिया है। क्लब कार्यकारिणी ने चुनाव आचार संहिता लागू करने के साथ इस बार यह भी निर्णय लिया है कि कोई भी उम्मीदवार सदस्यों के घर जाकर प्रचार नहीं करेगा।

विज्ञापन


साथ ही क्लब परिसर के आसपास टेंट और बैनर लगाने पर पूरी तरह से पाबंदी लगाई गई है। ऐसा करने पर नामांकन खारिज कर दिया जाएगा। जो उम्मीदवार इस समय प्रचार कर रहे हैं। वह सोशल मीडिया का सहारा ले रहे हैं। वह सदस्यों को फोन करके अपने पक्ष में वोट डालने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन


साथ ही क्लब परिसर में इकट्ठे होकर पार्टी करने पर भी पाबंदी लगा दी गई है। बता दें कि क्लब के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित कुल 10 पदों के लिए चुनाव होते हैं। इसके अलावा आठ कार्यकारी सदस्यों का चुनाव होता है। जबकि चुनाव के बाद निर्वाचित कार्यकारिणी दो मनोनीत कार्यकारी सदस्यों को चुनती है। यह शहर का सबसे पुराना क्लब है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अध्यक्ष पद के लिए दो नाम सामने
अभी तक अध्यक्ष पद के लिए संदीप साहनी और सुनील गुप्ता का नाम सामने आया है, जो कि नामांकन दाखिल करेंगे। संदीप साहनी को पूर्व अध्यक्ष मुकेश बस्सी का भी समर्थन प्राप्त है। जबकि उपाध्यक्ष पद के लिए नरेंद्र चौधरी, सोनल नूरपुरी, राज कुमार मित्तल और संजीव मोहन का नाम सामने आया है।

एग्जीक्यूटिव मेंबर्स के लिए सबसे ज्यादा नाम
एग्जीक्यूटिव मेंबर्स के लिए सबसे ज्यादा उम्मीदवार सामने आ रहे हैं। अभी तक फॉसवेक के प्रवक्ता हितेश पुरी सूरजमुखी शर्मा, नितिन गोयल, अनुराग चोपड़ा, करण नंदा, अनुराग अग्रवाल, गगन कोहली, सीएम मुंजाल, संजय अहुजा, डिंपल चौधरी और पवन गोकलने का नाम सामने आया है।

एक साल के लिए होता है चुनाव
नियम के अनुसार क्लब की कार्यकारिणी का कार्यकाल एक साल का होता है। लेकिन दस साल से चुनाव न होने का कारण यह है कि पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट में चंद अरजियां विचाराधीन थीं। चुनाव पर चंद सदस्यों ने चुनौती दी थी।


पंजाब, हरियाणा और हिमाचल का सबसे बड़ा क्लब है

पंजाब, हरियाणा, हिमाचल के साथ साथ यह शहर का सबसे बड़ा क्लब है। जिसके सदस्यों की संख्या हजारों में है। क्लब के कुल 8 हजार सदस्य हैं। जिनमें से 6500 मतदाता चुनाव में भाग लेंगे। इसकी सदस्यता लेने के लिए नए लोगों को कई तरह की सिफारिश का सहारा लेना पड़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed