फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh Club Election: Polling agents of two groups clashed, grabbed collars, scuffle broke out, police had to be called.

Chandigarh News: चंडीगढ़ क्लब चुनावः दो ग्रुप के पोलिंग एजेंट भिड़े, पकड़े कॉलर-हुई हाथापाई, बुलानी पड़ी पुलिस

Sun, 17 Nov 2024 02:45 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2024 02:45 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh Club Election: Polling agents of two groups clashed, grabbed collars, scuffle broke out, police had to be called.
चंडीगढ़। आठ साल बाद चंडीगढ़ क्लब के विभिन्न पदों पर शनिवार को मतदान हुए। पूरे दिन क्लब के बाहर गहमागहमी रही तो अंदर दो ग्रुप के पोलिंग एजेंट आपस में भिड़ गए। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि कॉलर पकड़ने और हाथापाई तक बात पहुंच गई। पुलिस को मौके पर बुलाना पड़ा ताकि स्थिति को नियंत्रण में लाया जा सके। रिटर्निंग अधिकारी के दखल के बाद मामला शांत हुआ और फिर वोटिंग की प्रक्रिया शुरू हो पाई। रविवार को मतदान के नतीजों की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार एडवोकेट अनुराग चोपड़ा वीडियो बना रहे थे। एडवोकेट करन नंदा ने उन्हें वीडियो बनाने से मना किया। उसके बाद झगड़ा हो गया। धक्का-मुक्की और कहासुनी शुरू हो हुई। मामला इतना बढ़ा कि एक पक्ष ने दूसरे का कॉलर पकड़ लिया और धक्का दिया। सोशल मीडिया पर इसकी एक वीडियो भी वायरल हो गई। बाद में बीच बचाव हुआ। पूर्व मेयर रविंदर पाल सिंह पाली के साथ भी बहस और धक्का-मुक्की हुई है। चुनाव के रिटर्निंग अधिकारी व वरिष्ठ वकील चेतन मित्तल ने बताया कि एक ग्रुप की तरफ से काफी देर से समस्या उत्पन्न की जा रही थी। वह अंदर जाकर बार-बार तेज-तेज आवाज में बोल रहे थे, जिससे बाकी सदस्यों को परेशानी हो रही थी। इस बीच दो ग्रुप के एजेंट आपस में भिड़ गए और हाथापाई करने लगे। मित्तल ने बताया कि इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। उन्होंने सभी पोलिंग एजेंटों को बाहर भेजने के निर्देश दिए। सिर्फ उम्मीदवारों को ही अंदर प्रवेश दिया गया। इसके बाद मतदान की प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से पूरी की गई। पुलिस की तरफ से बताया गया कि मामले में किसी भी पक्ष की तरफ से लिखित में शिकायत नहीं दी गई है। चुनाव के दौरान हुई हाथापाई ने सुरक्षा प्रबंधों और चुनाव प्रक्रिया पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सदस्य इस बात पर चर्चा कर रहे हैं कि ऐसी घटनाएं क्लब के मानदंडों को प्रभावित करती हैं।
विज्ञापन


44 फीसदी हुई वोटिंग, नतीजे आज
सुबह 11 बजे से मतदान शुरू हुआ, जो शाम 7 बजे तक चला। मतदान केंद्रों में केवल मतदाता को ही जाने दिया गया। मतदाता को भी नो ड्यूज प्रमाण पत्र दिखाना पड़ रहा था। नो ड्यूज के लिए भी काउंटर भी लगाए गए थे। मेन गेट के अंदर जो आए, उन्हें देर शाम तक मतदान करने दिया गया। कुल 7,441 मतों में से 3,292 मत यानी करीब 44 फीसदी ही वोट पड़े। इनमें 164 महिलाएं, 1,157 वरिष्ठ नागरिक और लगभग 1,971 सामान्य वर्ग के सदस्य शामिल थे। हालांकि, लंबी कतारों, धीमे यातायात और पार्किंग की असुविधा के कारण कई वरिष्ठ नागरिक मतदान नहीं कर सके। प्रधान और उपप्रधान का परिणाम दोपहर तक आने की उम्मीद है जबकि कार्यकारिणी के सदस्यों का परिणाम शाम तक आ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधान के लिए तीन उम्मीदवारों के बीच कड़ा मुकाबला
प्रधान पद के लिए तीन उम्मीदवारों जिसमें सुनील खन्ना, रमनीत सिंह चहल और नरेश चौधरी के बीच कड़ा मुकाबला है। पिछले कई दिनों से सभी उम्मीदवार अपने-अपने समर्थकों के साथ पूरे जोश में प्रचार कर रहे थे। क्लब के सदस्यों ने भारी उत्साह के साथ मतदान प्रक्रिया में हिस्सा लिया, लेकिन अपेक्षा से कम संख्या में वोट पड़े। बता दें कि चंडीगढ़ क्लब शहर के प्रतिष्ठित क्लब में शुमार है। इस क्लब के शहर के उद्योगपति, बिजनेसमैन, प्रोफेसर, वैज्ञानिक, चिंतक, वकील जैसी बड़ी हस्तियां सदस्य है। वोट डालने के लिए कई सेना के वरिष्ठ अधिकारी, पूर्व मेयर, वरिष्ठ नेता, वरिष्ठ वकील, वरिष्ठ सीए, आर्किटेक्ट समेत अन्य पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed