{"_id":"966d24edfd1658837865d6f899bb8100","slug":"chandigarh-club-election-decree-for-voters-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ क्लब चुनाव: मतदाताओं के लिए फरमान जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ क्लब चुनाव: मतदाताओं के लिए फरमान जारी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 28 Feb 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ क्लब के चुनाव का प्रचार चरम पर है, लेकिन अभी तक उम्मीदवारों को फाइनल मतदाता सूची नहीं मिली है। यह सूची सोमवार को उम्मीदवारों को मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
अभी सैकड़ों मतदाता ऐसे हैं, जिनका नो ड्यूज क्लीयर नहीं है। क्लब के अनुसार जो मतदान के दिन तक अपना ड्यूज क्लीयर नहीं करेगा, उसे वोट डालने का अधिकार नहीं दिया जाएगा। 7 मार्च को 9 पदों के लिए चुनाव होना है। ऐसे में सदस्य एवं मतदाता इस दिन तक अपना ड्यूज क्लीयर कर सकते हैं।
विज्ञापन
जमानत वापस लेने के लिए चाहिए 25 प्रतिशत वोट
मालूम हो कि हर उम्मीदवार ने चुनाव लड़ने के लिए जमानत के तौर पर एक लाख रुपये की राशि जमा करवाई है। उम्मीदवारों को अपनी जमानत राशि वापस लेने के लिए कम से कम 25 प्रतिशत वोट जरूर लेने हैं। शहर के कई आरडब्लयूए और मार्केट एसोसिएशन इस चुनाव में अपने-अपने उम्मीदवारों को जिताने के लिए आमने-सामने हैं, जबकि सोशल मीडिया पर भी उम्मीदवार प्रचार कर रहे हैं।
विज्ञापन
रात में चल रहा पार्टी का दौर
इस बार डोर टू डोर प्रचार पर पाबंदी लगी हुई है, लेकिन हर रात पार्टी का आयोजन किसी न किसी होटल में हो रहा है। उपाध्यक्ष पद पर नरेश चौधरी निर्विरोध चुने जा चुके हैं। जबकि सबसे ज्यादा नामांकन एग्जीक्यूटिव मेंबर के लिए आए हैं। इसके छह पदों के लिए 21 लोगों ने नामांकन भरा है।
6500 मेंबर करेंगे मत का प्रयोग
क्लब 1957 से चल रहा है। चुनाव में 6500 मतदाता भाग लेंगे। चंडीगढ़ क्लब के अध्यक्ष समेत कुल 9 पदों के लिए चुनाव होने हैं। एग्जीक्यूटिव मेंबर का चुनाव लड़ रहे सुभाष शर्मा का कहना है कि कई बार फाइनल मतदाता सूची मांगी गई है। अब सोमवार को यह सूची मिलने की उम्मीद है।
अध्यक्ष पद के लिए प्रतिष्ठा दांव पर
अध्यक्ष पद के चुनाव में कई सीनियर नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है। अध्यक्ष पद के लिए पूर्व मेयर रविंदर सिंह पाली, वर्तमान अध्यक्ष संदीप साहनी, एके सिन्हा और राजकुमार मित्तल उम्मीदवार हैं। पाली को अपने ही कई कांग्रेस नेताओं की सपोर्ट नहीं मिल रही है।
क्योंकि पाली ने पूर्व रेल मंत्री पवन बंसल के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है, जबकि कुछ भाजपा नेताओं का पाली को जरूर समर्थन मिल रहा है। संदीप साहनी का कई कांग्रेसी नेता और व्यापारी समर्थन कर रहे हैं। उनके लिए पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश बस्सी जमकर प्रचार और लाबिंग कर रहे हैं।