फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh carnival will be on candy land theme, there will be special decorations for children

Chandigarh News: कैंडी लैंड थीम पर होगा चंडीगढ़ कार्निवल, बच्चों के लिए होगी खास सजावट

Fri, 17 Nov 2023 02:15 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Nov 2023 02:15 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh carnival will be on candy land theme, there will be special decorations for children
चंडीगढ़। लोगों का पसंदीदा चंडीगढ़ कार्निवल 24 से 26 नवंबर तक आयोजित किया जा रहा है। सेक्टर-10 स्थित लेजर वैली में तीन दिन तक चलने वाले कार्निवल में रोजाना शाम को म्यूजिकल नाइट होगी। इस बार का कार्निवल बच्चों के लिए खास रहने वाला है, क्योंकि कैंडी लैंड थीम पर सजावट होगी।पर्यटन विभाग के निदेशक रोहित गुप्ता ने बताया कि कार्निवल का थीम कैंडीलैंड रखा गया है, ताकि बच्चे इसके प्रति आकर्षित हो सकें और ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचें। पूरे कार्निवल की सजावट भी उसी के अनुसार की जाएगी। कार्यक्रम के दौरान रोजाना म्यूजिकल नाइट होगी। इसमें कई मशहूर गायक बुलाए जाएंगे। गायकों के नाम एक-दो दिनों में तय हो जाएंगे। इसके साथ ही संगीत नाटक अकादमी की ओर से भी एक-एक स्टेज संभाला जाएगा, वहां पर स्थानीय कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। ललित कला अकादमी की ओर से भी पेंटिंग प्रदर्शनी लगाई जाएगी। कई लाइव कार्यक्रम होंगे। साथ ही कई साइड इवेंट होंगे। इसमें फ्लोरा फौना के ऊपर विशेषज्ञों की एक पैनल चर्चा होगी। इसके अलावा हर साल की तरह ही फूड कोर्ट समेत यूटी प्रशासन के विभिन्न विभागों के स्टॉल्स होंगे। इसमें सरकारी योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक किया जाएगा। झूले और विंटेज कारों की भी प्रदर्शनी लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed