फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh Carnival in Bollywood style

मौज-मस्ती के बाद अलविदा कह गया कार्निवाल

Mon, 25 Nov 2013 10:55 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 25 Nov 2013 10:55 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh Carnival in Bollywood style

लेजर वैली, बॉलीवुड की झांकियां और चहेते कलाकारों की तस्वीरों के साथ फोटो खींचवा रही जबरदस्त भीड़। कुछ इस तरह का नजारा दिखाई दिया कार्निवाल के दूसरे दिन।

विज्ञापन


शनिवार को कार्निवाल का माहौल बेहद अलग रहा। कार्निवाल में मौज-मस्ती के लिए मानो पूरा शहर ही उमड़ पड़ा हो। पहले दिन के मुकाबले शनिवार को काफी ज्यादा भीड़ थी। छुट्टी का दिन होने के चलते काफी संख्या में लोग कार्निवाल पहुंचे।
विज्ञापन


कार्निवाल को इस बार सिनेमा के सौ साल पूरे होने की थीम पर करवाया जा रहा है। एक विशालकाय ग्रामोफोन के गेट से प्रवेश करते हुए लोगों को ऐसा लग रहा है,जैसे किसी अलग दुनिया में आ गए हों।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य प्रवेश द्वार के साथ ही एफिल टावर पर एन इवनिंग इन पेरिस फिल्म का सेट बनाया हुआ है जोकि लोगों के बीच काफी आकर्षण बटोर रहा है। लोग यहां खूब फोटो खिंचवा रहे हैं।

इसके अलावा जगह-जगह लगी फिल्मी कलाकारों की पेंटिंग्स तो सबसे ज्यादा युवाओं को अपनी ओर खींच रही है। हर कोई युवा फेसबुक पर अपलोड करने के लिए इन पेंटिंग्स के साथ फोटो खींचवाता नजर आ रहा था।

कोई ऊंट की सवारी कर रहा था तो कोई सिटको दे वेहड़े में खाने का मजा ले रहा था।

टैटू बनवा रहे यंगस्टर
चंडीगढ़ कार्निवाल में कोई अपनी खुद की पेंटिंग बना रहा था तो कोई गाल पर टैटू बनवा रहा था। हर कोई भीड़ में खुद को अलग दिखाने के लिए अलग-अलग तरह के टैटू बनवा रहे थे।


टैटू के लिए युवाओं का खूब क्रेज रहा। लड़कियां भी खूब टैटू बनवाने में पीछे नहीं रहीं।

जगह-जगह फिल्मों के पोस्टर
सिनेमा के सौ साल पूरे होने की थीम पर आयोजित कार्निवाल में जगह-जगह बॉलीवुड का रंग देखने को मिल रहा है। आज के जमाने से लेकर दशकों पुरानी फिल्मों के पोस्टर यहां देखने को मिल रहे हैं।

लोग भी कार्निवाल की थीम का पूरा मजा ले रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed