फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh carnival began in leasure velly chandigarh

चंडीगढ़ कार्निवाल के पहले दिन निंजा ने जमाया रंग, जमकर थिरके लोग

Sat, 25 Nov 2017 09:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 25 Nov 2017 09:14 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh carnival began in leasure velly chandigarh
चंडीगढ़ कार्निवाल का उद्घाटन करतीं सांसद किरण खेर। - फोटो : अमर उजाला
अब चंडीगढ़ में आपका वीकेंड मस्त मस्त होने वाला है। ऐसा होगा चंडीगढ़ की लेजर वैली में चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा आयोजित चंडीगढ़ कार्निवाल में। जिसका उद्घाटन चंडीगढ़ की सांसद किरण खेर ने शुक्रवार को किया।
विज्ञापन


किरण खेर, संसद सदस्य चंडीगढ़; अनुराग अग्रवाल, आईएएस, गृह सचिव; चंडीगढ़; जितेंद्र यादव, आईएएस, निदेशक पर्यटन और आर्यन्स ग्रुप आफ कालेजेज के चेयरमैन डॉ अंशु कटारिया ने रैली को हरी झंडी दिखाकर चंडीगढ़ कार्निवाल का उद्घाटन किया। इस आयोजन में अमर उजाला मीडिया पार्टनर है।
विज्ञापन


इस मौके पर किरण खेर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाई जा रही योजनाएं बेहतरीन हैं। चाहे वह स्वच्छ भारत अभियान हो या फिर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा आयोजित इस कार्निवाल काफी इनोवेटिव है। जिसमें हरेक वर्ग को प्रतिनिधित्व दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चंडीगढ़ कार्निवाल में आपको चंडीगढ़ में बिकने वाले कई प्रोडक्ट एक ही छत के नीचे मिल जाएंगे। इतना ही नहीं, इस कार्निवाल में आपका घर लेने का सपना भी पूरा हो सकता है। यहां हैरतअंगेज कारनामे करने वाले बाजीगर, फ्लोट्स के साथ ऊंट की सवारी करने को भी मिलेगी। इस मौके पर आर्ट कालेज के स्टूडेंट्स ने यहां एक्सक्लूसिव पेंटिंग का लाइव प्रदर्शन किया है।

जिसे देखकर किरण खेर काफी प्रभावित हुईं। उन्होंने स्टूडेंट्स को बधाई दी। इसमें मोहिंदर तुली ने कोलाज के माध्यम से एक ड्रीम इमेज तैयार की थी।
द गप्पा बार जिसे अमित त्यागी ने लगाया है।

जहां लोगों को एक साथ दस तरह के पानी के गोलगप्पे खाने को मिल रहे हैं। लोगों को हमेशा कुछ अलग चाहिए होता है ऐसे में अगर खाने में वैरायटी मिल जाए तो सोने पर सुहागा हो जाता है। लोगों की इसी ख्वाहिश को पूरा कर रहा है कार्निवाल का मैजिक कीचन स्टोल जिसे अजय अरोड़ा ने लगाया है।

यहां हाथ से तैयार की गई ज्यूलियरी भी आकर्षित कर रही है। कार्निवाल में अपने बारे में बताने, लोगों को ट्रांसजेंडर के बारे में जागरूक करने के लिए वहां पर स्टॉल लगाया गया है।
ठंड में आईसक्रीम खाने का अपना ही मजा है, जितनी ज्यादा ठंड होगी उतना मजा आईसक्रीम खाने में आएगा। कार्निवाल मेेंकाफी फलेवर मौजूद है। लोग ठंड में भी ठंडी कुल्फी का लुत्फ उठा रहे हैं।

 मेले में टैटू मेंकिग
कार्निवाल में अपनी कला का प्रदर्शन टैटू मेंकिग के रूप में दिखाया जा रहा है। शाइना यह काम कर रही है, जो अभंी बारहवीं की छात्रा है। कार्निवाल में सरकारी आर्ट कॉलेज की तरफ से सकलपचर के रेपलिका लोगो को इतिहास की याद के तौर पर दिए जा रहे हैं। इन रेपलिका को 350 से लेकर 700 रूपए की राशि में दिया जा रहा है। इसमें आर्टिसट की पेंटिग शामिल है, जिन्हें लोग खरीद सकते हैं।


अमूल प्रोडक्ट प्रोमोशन
26 नंवबर को नेशनल मिल्क डे है। लोगों को प्रोडक्टस की जानकारी देने और अमूल को प्रोमोट करने के लिए स्टाल लगा हैॅ। अमूल केस्टाल पर लोगों को गेम्स खिलाकर इनाम दिए जा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed